
कुरुक्षेत्र में आज फिर होगी खाप महापंचायत, बनेगी रणनीति...देश की वो बड़ी खबरें आज जिन पर रहेगी सबकी नजर
Today's Events in India-World 2 June 2023 : आज शुक्रवार 2 जून 2023 है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। हर दिन की भांति आज भी देश-दुनिया में कई गतिविधियां होनी प्रस्तावित है, जिन पर पूरे देश की नजर रहेगी। राउज एवेन्यू कोर्ट में मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत पर आज सुनवाई होगी। कर्नाटक में कैबिनेट की बैठक आज, कांग्रेस की 5 गारंटी लागू करने पर होगा फैसला। कुरुक्षेत्र में आज फिर होगी खाप महापंचायत, बनेगी रणनीति। पीएम मोदी के 'मन की बात' पर बनी डॉक्यूमेंट्री का प्रीमियर आज। 2 जून, 2023 का कैसा रहेगा मौसम, इसका पूर्वानुमान देखिए। डेली न्यूज अपडेट की इस स्पेशल रिपोर्ट में आइए जानते हैं, आज की बड़ी खबरों के बारे में -
मौसम अपडेट्स, दिल्ली में चलेगी 40 किमी की रफ्तार से तेज हवा
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने तथा कहीं कहीं हल्की वर्षा भी होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार से आसमान साफ हो जाएगा। इस स्थिति में अब गर्मी की चुभन बढ़ने के आसार हैं। अगले 24 घंटों के दौरान, पश्चिमी हिमालय, पंजाब के कुछ हिस्सों, दक्षिण कर्नाटक, आंध्र प्रदेश के तटीय भागों, रायलसीमा और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और धूल भरी आंधी चल सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। पश्चिम उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश और गुजरात के उत्तरी भागों, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में एक-दो जगहों पर हल्की बारिश संभव है।
...........................................
2 जून 2023 कैसा रहेगा आपके लिए, जानें यहां
मेष - आज का दिन लाभदायक रहेगा। आकस्मिक धन लाभ के योग है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में प्रतिस्पर्धा अधिक रहेगी।
वृषभ - अधिकतर समय परिवार के साथ बीतेगा। भविष्य के लिए चिंता। धार्मिक यात्राओं का प्लान। घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा।
मिथुन - अनावश्यक कार्यों में धन और ऊर्जा नष्ट होगी। निकट का व्यक्ति कर सकता है विश्वासघात। वाणी पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद।
कर्क - आज का समय आलस में व्यतीत होगा। मानसिक तनाव महसूस करेंगे। बड़े भाई से वाद-विवाद। शेयर मार्केट में निवेश करने से बचें। खानपान में संयम बरतें।
सिंह - परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अध्यात्म की तरफ झुकाव रहेगा। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें।
कन्या - जातक के आस-पास आज नकारात्मक वातावरण का माहौल रहेगा। पड़ोसी से विवाद। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
तुला - मानसिक अशांति व्याप्त रहेगी। जरूरी कार्य को छोड़ व्यर्थ के कार्यों में रुचि लेंगे। पुराने मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। मां से विवाद हो सकता हैं।
वृश्चिक - लाभदायक दिन रहेगा। नए सौदे हाथ आएंगे, जिससे भविष्य में लाभ होगा। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।
धनु - आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता। मन में नकारात्मक ख्यालों के आने के कारण भय व्याप्त रहेगा। ध्यात्म के प्रति झुकाव रखें।
मकर - प्रातः से ही मन प्रसन्न रहेगा। नए सौदे हाथ आएंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मी सराहना करेंगे। नया वाहन खरीदने का योग है।
कुंभ - कोई पुराना धन वापस आएगा। पुराने मित्र से आकस्मिक मुलाकात। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें।
मीन - भविष्य को लेकर चिंता। रोजगार में परेशानियां। कार्यस्थल पर सहकर्मी नीचा दिखा सकते हैं। दांपत्य जीवन में नोकझोंक रहेगी।
Updated on:
02 Jun 2023 07:51 am
Published on:
02 Jun 2023 07:48 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
ट्रेंडिंग
