
पीएम मोदी आज अजमेर में जनसभा को करेंगे संबोधित
Today's Events in India-World 31 May 2023 : आज बुधवार 31 मई 2023 है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। हर दिन की भांति आज भी देश-दुनिया में कई गतिविधियां होनी प्रस्तावित है, जिन पर पूरे देश की नजर रहेगी। Mission 2024: PM मोदी जनसंपर्क अभियान का आज राजस्थान से करेंगे शुभारंभ, देशभर में होंगी 51 बड़ी रैलियां। आज से 3 जून तक भारत दौरे पर रहेंगे नेपाल के पीएम प्रचंड। महाराष्ट्र के पुणे में आज सुबह करीब चार बजे लगी आग, दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू। 31 मई, 2023 का कैसा रहेगा मौसम, इसका पूर्वानुमान देखिए। डेली न्यूज अपडेट की इस स्पेशल रिपोर्ट में आइए जानते हैं, आज की बड़ी खबरों के बारे में -
31 मई 2023 कैसा रहेगा आपके लिए, जानें यहां
मेष - आप का मन आध्यात्म की और झुका रहेगा और कोई धार्मिक यात्रा पर जा सकते है। नई ऊर्जा से अपने कार्य क्षेत्र में काम करेंगे।
वृषभ - स्वास्थ्य का ध्यान रखें। काम की अधिकता से कमजोरी महसूस कर सकते है। आपका मन अशांत रहेगा।
मिथुन - किसी वाद-विवाद में फंस सकते हैं। पारिवारिक कलह से दूर रहें। अपनों का प्रेम-स्नेह प्राप्त होगा। नया काम शुरू न करें।
कर्क - अच्छे अवसर लेकर आएगा। व्यापार क्षेत्र में किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। न्यायालय पक्ष में आपको सफलता प्राप्त होगी।
सिंह - परिवार समाज में सम्मान की बढ़ोतरी होगी। कार्यक्षेत्र में निवेश कर सकते हैं। विरोधियों से सतर्क रहें।
कन्या - व्यापार आदि में आज कोई बड़ा लेन-देन न करें। यात्रा आदि पर जाए तो वाहन आदि संभलकर चलाएं।
तुला - स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी परिचित से वाद-विवाद हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज कोई बड़ा निवेश न करें।
वृश्चिक - व्यापार-व्यवसाय में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार से संबंध मधुर होंगे। पुराना विवाद खत्म होगा।
धनु - बहुत दिन से रुक काम पूरा होगा। मन आनंद से भरा रहेगा। किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार में लाभ होगा।
मकर - थोड़ा संभलकर चलें। व्यापार में कोई बड़ा निवेश न करें। पत्नी से वाद-विवाद हो सकता है।
कुंभ - साथी लोग कार्य में विघ्न उत्पन्न कर सकते हैं। न्यायालय पक्ष के काम में हानि उठा सकते हैं।
मीन - आज का दिन अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा और किसी विशेष पद से सम्मानित हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपका मन प्रसन्न रहेगा।
Updated on:
31 May 2023 08:10 am
Published on:
31 May 2023 07:50 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
