8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update: केरल-तमिलनाडु समेत 10 राज्यों में आंधी, बिजली के साथ भारी बारिश के आसार, जानिए IMD की चेतावनी

Weather Update: आज मौसम कैसा रहेगा, कहां- कहां बारिश होगी? इसे लेकर भारतीय मौसम विभाग ने अपडेट जारी किया है। आज देश के 10 राज्यों में तेज हवा, आंधी चलने के साथ बारिश होने की संभावना है।

2 min read
Google source verification
tej_hawa.jpg

Today Weather Update: आज मौसम कैसा रहेगा इसे लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी के मुताबिक, देश के उत्तर पश्चिम, दक्षिण और पूर्वी भारत के कई इलाकों में 16 अक्टूबर तक बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अलावा बताया गया कि आज दिल्ली-NCR में आज बादल छाए रहेंगे।

क्या अपडेट आया

मौसम विभाग के वेदर बुलेटिन में कहा गया है कि आज (14 अक्टूबर ) केरल, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और लक्षद्वीप में बिजली गिरने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति वाली तेज हवाओं की आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है।

इसके अलावा पूर्वोत्तर राज्य असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश होने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने बताया कि आज लक्षद्वीप, मन्नार की खाड़ी और कोमोरिन इलाकों में तूफानी मौसम होने की संभावना है। इस दौरान हवा 50-60 किमी. प्रति घंटे की रफ़्तार से चलने की उम्मीद है। इसी वजह से मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

भारत के इन राज्यों में भी बारिश की संभावना

अपने ताजा अपडेट में मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों के लिए हल्की से मध्यम बारिश और कुछ इलाकों में गरज के साथ झमाझम बारिश होने का अनुमान लगाया है। जिन राज्यों में मौसम का मिजाज बदल रहा है उसमें जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान शामिल है। यहां सुबह-शाम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

इसके अलावा आईएमडी ने पश्चिम बंगाल में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की भविष्यवाणी की है। साथ ही अगले दो दिनों में यानी 16 अक्टूबर तक आईएमडी ने बताया कि बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र और अरब सागर में दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी हो सकती है।