15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ, PM मोदी का शहडोल दौरा, भाजपा की बड़ी बैठक… आज की बड़ी खबरें जिनपर रहेगी नजर

Today's Events: पत्रिका के डेली न्यूज अपडेट में आपका स्वागत है। इस स्पेशल सेगमेंट में हम आपको बताएंगे आज की उन सभी बड़ी खबरों में बारे में जिन पर पूरे देश की नजर रहेगी।

5 min read
Google source verification
1_july_.jpg

आज की बड़ी खबरें जिनपर रहेगी नजर

Today's Events in India-World 1 July 2023: आज शनिवार 01 जुलाई 2023 है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। हर दिन की भांति आज भी देश-दुनिया में कई गतिविधियां होनी प्रस्तावित है, जिन पर पूरे देश की नजर रहेगी। आज से जम्मू कश्मीर की विश्व प्रसिद्ध अमरनाथ यात्रा की शुरुआत हो रही है। इसके पहले जत्थे को जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल ने शुक्रवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। अमरनाथ यात्रा के अलावा पीएम मोदी मध्यप्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। उनका शहडोल में कार्यक्रम होगा। इसके अलावा आज भारतीय जनता पार्टी की एक बड़ी बैठक होनी है। इस बैठक में पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ-साथ भाजपा तीनों क्षेत्रों के अध्यक्ष, महासचिव शामिल होंगे। पत्रिका की डेली न्यूज अपडेट की इस स्पेशल रिपोर्ट में आइए जानते हैं, आज की बड़ी खबरों के बारे में-


आज की अभी तक की अन्य बड़ी खबरें-

- महाराष्ट्र के बुलढाणा में समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, बस में लगी आग, 25 यात्रियों की मौत

- फ्रांस में हिंसा और आगजनी, संवेदनशील इलाकों में 45 हजार पुलिसकर्मी तैनात, 875 उपद्रवी गिरफ्तार

- अफ्रीकी देश केन्या में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक ने कई लोगों को रौंदा, 48 लोगों की मौत

- SCO का 22वां शिखर सम्मेलन 4 जुलाई को, चीन-पाक भी वर्चुअली होंगे शामिल

- ओडिशा ट्रेन हादसे के बाद एक्शन, साउथ ईस्टर्न रेलवे की जनरल मैनेजर अर्चना जोशी को हटाया गया

- गुजरात में भारी बारिश के बाद सीएम पटेल ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, NDRF-SDRF की टीमें तैनात

------------------------------------------------


मौसम विभाग का पूर्वानुमान
कई राज्यों में भारी बारिश, हिमाचल के लिए IMD का अलर्ट

भारत के कई राज्यों में कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। जिससे कई जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिति आज गई है। गुजरात के जूनागढ़ में भारी बारिश के कारण एनडीआरएफ को तैनात किया गया है। आज वहां की स्थिति पर सीएम समीक्षा करेंगे। इसके अलावा राजस्थान, दिल्ली, यूपी, बिहार के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। मैदानी इलाकों में तो जन-जीवन थोड़ा-बहुत परेशान हुआ है, लेकिन पहाड़ी राज्यों में बारिश आफत बनकर बरस रही है।

आईएडी ने आज हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी है। साथ ही उत्तराखंड में भी बारिश के आसार है। पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश भूस्खलन तेज हो गया है। कई सड़कें बंद हो गई है। इससे पहाड़ों पर घूमने आए हजारों लोग फंसे हैं। बारिश ने नदियों के जलस्तर को भी बढ़ा दिया है। इससे कई जगह बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। इधर मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में आगे भी बारिश की आशंका जताई है।

--------------------------------


इतिहास में 1 जुलाई

1781 : हैदर अली और ब्रिटिश सेना के बीच युद्ध।

1852 : सिन्ध के मुख्य आयुक्त सर बर्टलेफ्रोरे द्वारा सिर्फ़ सिंध राज्य में और मुंबई कराची मार्ग पर प्रयोग के लिए ‘सिंध डाक’ नामक डाक टिकट जारी किया गया।

1862 : कलकत्ता उच्च न्यायालय का उद्घाटन।

1879 : भारत में पोस्टकार्ड की शुरुआत।

1955 : इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया का राष्ट्रीयकरण किया गया और इसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का नाम दिया
गया।

1960 : अफ्रीकी देश घाना को गणराज्य घोषित किया गया।

1962 : बिधान चंद्र रॉय का निधन।

1964 : भारतीय औद्योगिक विकास बैंक की स्थापना

1968 : अमेरिका, ब्रिटेन, रूस और 59 अन्य देशों ने परमाणु हथियारों का प्रसार रोकने के लिए परमाणु अप्रसार संधि पर दस्तख्त किए।

1975 : तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 20 सूत्री कार्यक्रम का ऐलान किया।

1991 : वारसा संधि भंग की गयी।

1995 : अमेरिका ने ताइवान के खिलाफ लागू प्रतिबंध हटाये।

1996 : इच्छा मृत्यु कानून विश्व में पहली बार ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी प्रांत में लागू।

1997 : भारत की पहली साईंस सिटी कलकत्ता में खोली गई।

1997 : हांगकांग ने 156 वर्ष के ब्रिटिश शासन के बाद चीन का अधिकार स्वीकार किया।

2000 : लार्ड्स के 100वें ऐतिहासिक टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराया।

2006 : शतरंज खिलाड़ी परिमार्जन नेगी सबसे कम उम्र के दूसरे ग्रैंडमास्टर बने।

2017 : भारत में अर्थव्यवस्था के एक महत्वपूर्ण सुधार के रूप में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू किया गया।

---------------------------------------


आज का राशिफल

मेष: पूर्व में लिए निर्णय बदलने पड़ेंगे। संतान के भविष्य के प्रति आज कुछ कठोर फैसले लेने होंगे। राजकार्य में अवरोध आएंगे पर अपने विवेक से उनको हटाने में सफल होंगे। आकस्मिक लाभ संभव है।

वृषभः पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार कई दिनों से मकान का सोच रहे हैं तो आज आप का सपना पूरा हो सकता है। झूठ बोल कर आप परेशानी में आ सकते हैं। सहयोगी आप की कार्यशैली पर सवाल उठा सकते हैं।

मिथुनः आज शनिवार को नए वस्त्रों की प्राप्ति होगी। अपने वाक्चातुर्य से सभी को प्रभावित करेंगे। अपनी जीवनशैली को बदलें, लाभ होगा। निजी जिंदगी में दूसरों को प्रवेश न दें। कर्मचारियों से परेशान रहेंगे।

कर्कः जमीन जायदाद के लिए विवाद हो सकता है। विरोधी सक्रिय होंगे। समाज में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो आप की उन्नति नहीं देख सकते। पुराना रोग उभर सकता है। दिया हुआ पैसा वापस आने में अभी समय लगेगा।

सिंहः अपने कार्य को कराने के लिए किसी से सिफारिश करनी पड़ेगी। मन पसंद भोजन की प्राप्ति होगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। घर परिवार में शान्ति हो, इसके लिए हनुमानजी की आराधना करें। चमत्कारिक लाभ होगा।

कन्याः आप किसी का भला करने जाते हैं और स्थिति विपरीत हो जाती है. सतर्कता से काम करें। कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए बड़ों की राय जरूर लें। जिद्दी व्यवहार के चलते आपसी संबंध बिगड़ सकते हैं।

तुलाः कार्यों में रुकावट आ सकती है। कार्यस्थल पर बार-बार खराब हो रही मशीनरी के लिए आपको कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन कराने से लाभ होगा। संतान के विवाह प्रस्ताव आज आ सकते हैं।

वृश्चिकः व्यापार विस्तार करने के लिए कर्ज की जरूरत होगी। भूमि भवन संबंधित मामले आज सुलझ सकते हैं। संतान के सफल होने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्य के प्रति समर्पित रहें, लाभ होगा।

धनुः पं. चंदन श्याम नारायण के अनुसार दुःख का चिंतन न करना ही, उसकी औषधि है। जो बीत गया, उसे एक सपने की तरह भुला दें। आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा।

मकरः जमीन जायदाद पर बड़े खर्च की संभावना है। आत्मविश्वास में कमी के चलते गलत फैसले ले सकते हैं। पैसों का लेन देन सावधानी से करें। शनिवार को यात्रा के योग हैं, जो लाभकारी सिद्ध होगी।

कुंभः शासन प्रशासन की अड़चनें आज आ सकती हैं। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें, सही समय का इंतजार करें। स्वास्थ्य में सुधार होगा। वाहन सुख संभव है। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा।

मीनः शनिवार को आप स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। बात के न सुने जाने पर नाराज रहेंगे। कार्यस्थल पर गलत आरोप लग सकते हैं। सतर्क रहें। माता पिता से विवाद की स्थिति बन सकती है। शांत रहें।

-------------------------------------

"आप हमेशा सब कुछ नहीं पा सकते हैं। यदि आप कुछ पाते हैं तो कुछ ना कुछ खोते भी हैं। ऐसे में जो चीज़ खो गई है उसका दुःख मनाने की बजाए, हमेशा पाने वाली चीज़ का सुख मनाए।"