राष्ट्रीय

PM मोदी का फ्रांस दौरा, मानहानि मामले में केजरीवाल के खिलाफ सुनवाई… आज की बड़ी खबरें जिन पर होगी नजर

Today's Events: पत्रिका के डेली न्यूज अपडेट में आपका स्वागत है। इस स्पेशल सेगमेंट में हम आपको बताएंगे आज की उन सभी बड़ी खबरों में बारे में जिन पर पूरे देश की नजर रहेगी।

5 min read
आज की बड़ी खबरें जिन पर होगी नजर

Today's Events in India-World 13 July 2023: आज गुरुवार 13 जुलाई 2023 है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज सावन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। हर दिन की भांति आज भी देश-दुनिया में कई गतिविधियां होनी प्रस्तावित है, जिन पर पूरे देश की नजर रहेगी। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय विदेश दौरे पर रवाना हुए। गुरुवार सुबह-सुबह पीएम मोदी फ्रांस के लिए रवाना हुए। जहां 14 जुलाई को वो 'बैस्टिल डे' परेड में बतौर चीफ गेस्ट शामिल होंगे। इसके बाद लौटते समय यूएई भी जाएंगे। इधर आज अहमदाबाद कोर्ट में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और आप सांसद संजय सिंह के खिलाफ दायर मामले में सुनवाई होगी। पत्रिका की डेली न्यूज अपडेट की इस स्पेशल रिपोर्ट में आइए जानते हैं, आज की बड़ी खबरों के बारे में-


आज की अन्य बड़ी खबरें-

- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज ग्वालियर के दौरे पर जाएंगी

- J-K: शोपियां और पुलवामा में टेरर फंडिंग मामले में NIA की कई जगहों पर रेड

- एयर इंडिया ने कहा- 8 जुलाई को टोरंटो-दिल्ली फ्लाइट में यात्री ने चालक दल से मारपीट की

- पंजाब के 14 जिलों के 1058 गांव बाढ़ में डूबे

- उत्तराखंड: कांवड़ियों को ले जा रहे मिनी ट्रक ने 2 बाइक सवारों को मारी टक्कर, 3 की मौत

- हिमाचल के किन्नौर और कारा में NDRF ने 28 लोगों को रेस्क्यू किया

- असम कैबिनेट ने उच्च शिक्षा में OBC के लिए आरक्षण कोटा 15% से बढ़ाकर 27% करने का फैसला लिया

- दिल्ली के ज्योति नगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, छेनू गैंग के 2 शातिरों को गोली लगी

---------------------------------------


आज का कार्टून

देश के इन राज्यों में होगी भारी बारिश

उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा सहित देश के कई राज्यों में हो रही बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने देश में भारी बारिश की वजह से कई राज्यों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, सिक्किम और उप-हिमालयी राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान के ऊपर

दिल्ली समेत उत्तर-भारत के अधिकांश राज्यों में मॉनसून की बारिश आफत बनकर बरस रही है। मूसलाधार बारिश के चलते आम जन-जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। देश की राजधानी दिल्ली में लगातार हो रही बारिश के चलते यमुना नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। अंबाला में बाढ़ से स्थिति नाजुक हो गई है।

---------------------------------------

13 July History

1645: अलेक्सेई रोमानोव अपने पिता माइकल की जगह रूस के शासक बने।
1803 : राजा राम मोहन राय और एलेग्जेंडर डफ ने पांच छात्रों के साथ स्कॉटिश चर्च कॉलेज शुरू किया।
1882: रूस में ट्रेन के पटरी से उतर जाने के कारण 200 लोगों की मौत हो गई।
1923: कैलिफोर्निया के शहर लॉस एंजिलिस में माउंट हिल्स के पास जमीन की कीमत बढ़ाने के लिए प्रचार के मकसद से ‘हॉलीवुड’ लिखा गया।
1977- देश की जनता पार्टी सरकार ने भारत रत्न सहित अन्य नागरिक सम्मान देना बंद कर दिया। इन्हें तीन साल के अंतराल के बाद दोबारा शुरू किया गया।
1998 – भारत के लिएंडर पेस ने हॉल आफ़ फ़ेम टेनिस चैंपियनशिप में अपने जीवन का प्रथम ए.टी.पी. ख़िताब जीता।
2000 -फिजी में महेन्द्र चौधरी समेत 18 बंधक रिहा।
2004: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने साइबेरिया और देश के सुदूर पूर्ववर्ती इलाकों के विकास के लिए भारत से और मज़बूत संबंधों की इच्छा जताई।
2006 – परमाणु बम निर्माण संबंधी ईरान मसला संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के हवाले।
2011: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई तिहरे बम धमाकों से दहल उठी।

---------------------------------------


आज का राशिफल

मेष राशि
कार्यस्थल पर अधिकारियों से मतभेद संभव। सुख सुविधा के सामान पर धन खर्च होगा। पारिवारिक जनों का सहयोग मिलेगा। आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

वृषभ राशि
मित्रों से विवाद की स्थिति बन सकती है। परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा लोगों के लिए स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। पारिवारिक यात्रा के योग हैं। व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य बाधित होंगे। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा।

मिथुन राशि
पं चंदन श्यम नारायण व्यास के अनुसार गुरुवार को आपके विरोधी सक्रिय होंगे, योजना अनुरूप कार्य न होने से मन खिन्न रहेगा। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। आत्मविश्वास की कमी के चलते गलत फैसले ले सकते हैं।

कर्क राशि
नई ऊर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी। घरेलू कामकाज के चलते व्यस्त रहेंगे। कार्यस्थल पर नौकरों की समस्या बनी रहेगी। भूमि भवन में निवेश कर सकते हैं। कर्क राशि वाले गुरुवार को यात्रा टालें।

सिंह राशि
स्वास्थ्य पर ध्यान दें। जिद्दी रवैये के कारण आपसी संबंधों में कटुता आएगी। व्यर्थ के कार्यों मे रुचि बढ़ेगी। बुरी संगत छोड़ दें। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ सकता है। समय के साथ सब ठीक हो जाएगा।

कन्या राशि
व्यापार विस्तार के लिए धन एकत्र करने में लगे रहेंगे। अतिथियों का आगमन दिनचर्या में बदलाव करेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति संभव है।

तुला राशि
गुरुवार को तुला राशि वालों के कई दिनों से रूके कार्यों में गति आएगी। पारिवारिक विवादों के चलते चिंतित रहेंगे। अपने विचारों को शुद्ध करें। व्यापारिक यात्रा हो सकती है। सामाजिक कार्यो में सम्मिलित होंगे।

वृश्चिक राशि
आज आप भाग्य के भरोसे न बैठें, अपना कर्म करें। गुरुवार को वृश्चिक राशि वालों को व्यापारिक लाभ होगा। धर्म कर्म में आस्था बढ़ेगी। पारिवारिक वातावारण अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। संत दर्शन संभव हैं।

धनु राशि
आज का दिन आप के लिए शुभ है। पुराने मित्रों से भेंट होगी। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। विवादों को टालें, इसी में भलाई है। पूंजी निवेश से लाभ होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

मकर राशि
पुराने मामले सुलझ सकते है। परिवार में संपत्ति विवाद को लेकर विवाद संभव है। आपके अपने आपको धोखा दे सकते हैं, सतर्क रहें। आकस्मिक धनलाभ संभव है। व्यापार विस्तार की योजना टालें।

कुंभ राशि
मानसिक शांति मिलेगी। कार्यस्थल पर बदलाव हो सकता है। व्यापारिक उन्नति मिलेगी। विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात मन प्रसन्न करेगा। संतान का सुख मिलेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। स्वयं पर विश्वास करें औरों की देखा देखी न करें।

मीन राशि
कई दिनों से रूके कार्यों में गति आएगी। विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है। हर किसी को अपने मन की बात न बताएं नुकसान हो सकता है। मकान संबंधित समस्या का समाधान होगा। अधिकारी वर्ग के लिए समय मिश्रित फलदायी है।

---------------------------------------

---------------------------------------

Thought of the day

दुनिया का हर इंसान अलग है, इसलिए जो जैसा है उसे वैसा ही स्वीकार करना सीखें।


अगली खबर