
आज की बड़ी खबरें जिन पर होगी नजर
Today's Events in India World 24 July 2023: आज सोमवार 24 जुलाई 2023 है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज सावन मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। हर दिन की भांति आज भी देश-दुनिया में कई गतिविधियां होनी प्रस्तावित है, जिन पर पूरे देश की नजर रहेगी। आज संसद के मानसून सत्र का तीसरा दिन है। संसद सत्र के पिछली दो दिनों की कार्यवाही मणिपुर मुद्दे को लेकर हंगामेदार रही थी। आज की कार्यवाही भी हंगामेदार रहने की संभावना है। विपक्ष मणिपुर के मुद्दे पर सदन में चर्चा की मांग कर रहा है। दूसरी ओर आज से ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे शुरू होने वाला है। हाल ही में जिला अदालत ने सर्वे का फैसला दिया था। पत्रिका की डेली न्यूज अपडेट की इस स्पेशल रिपोर्ट में आइए जानते हैं, आज की बड़ी खबरों के बारे में-
जिनपर होगी नजर
संसद में मणिपुर के मुद्दे पर हंगामे के आसार
आज, 24 जुलाई को संसद के मानसून सत्र का तीसरा दिन है। सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होगी। दोनों सदनों में मणिपुर को लेकर हंगामा जारी रहने के आसार हैं क्योंकि विपक्षी दलों ने इस मुद्दे पर बीजेपी को घेरने की रणनीति बनाई है। बीजेपी ने भी राजस्थान और पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों में महिलाओं पर होने वाले अत्याचार को लेकर विपक्ष का मुकाबला करने की योजना तैयार की है।
- अब मिजोरम में बढ़ा तनाव : आज कुकी समुदाय के समर्थन में मिजोरम में रैली।
- ASI की टीम वाराणसी में ज्ञानवापी परिसर का आज सुबह 7 बजे शुरू करेगी सर्वे
- नई दिल्ली: फिर बढ़ा यमुना का जलस्तर, 206.56 मीटर पर बह रही नदी। पुराने लोहा पुल के ऊपर से फिलहाल नहीं गुजरेंगी ट्रेनें
- असम से प्रतिबंधित संगठन उल्फा-आई ने राज्य के DGP को दी धमकी
- IND vs WI: पोर्ट ऑफ स्पेन टेस्ट में भारत ने वेस्टइंडीज को जीत के लिए 365 रनों का लक्ष्य दिया
- इक्वाडोर में जेल के अंदर भिड़े दो गुट, पांच की मौत, अधिकारियों पर भी हमला
- सूडान में क्रैश हुआ सिविल एयरक्राफ्ट, हादसे में 9 लोगों की मौत
- म्यांमार में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.4 मापी गई तीव्रता
--------------------------------------------------
गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक सहित इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
देश के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है। रविवार को जारी आईएमडी के अलर्ट में आज से 27 जुलाई तक 10 से अधिक राज्यों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक में आज भारी बारिश हो सकती है।
इसके अलावा राजस्थान, हिमाचल प्रदेश में भी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, पंजाब, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल के अलग-अलग हिस्सों में आने वाली 27 जुलाई तक बारिश होने के आसार है।
-------------------------------------------------
23 July History
1999 - ब्रिटेन के लिवरपुल में प्रथम 'सार्वभौमिक महिला धर्मसभा' का आयोजन, अमेरिकी अंतरिक्ष यान कोलंबिया का सफल प्रक्षेपण।
2002 - यूरोपियन यूनियन ने संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष में 3.20 करोड़ यूरो अतिरिक्त देने का निर्णय लिया।
2004 - इटली ने भारतीय पर्यटकों के लिए सात वीजा काल सेंटर शुरू करने का निर्णय लिया।
2005 - कोरियाई क्षेत्र को परमाणु हथियारों से मुक्त करने हेतु उत्तर और कोरिया के बीच आम सहमति बनी।
2006 - प्यूर्टो रिको की सुन्दरी जुलेखा रिवेरा मेंडोजा गिस यूनिवर्स, 2006 चुनी गईं।
2008 - फ़्रांस के ट्रिकेस्टिन परमाणु संयंत्र में हुए रिसाव से लगभग 100 व्यक्ति प्रभावित हुए।
---------------------------------
कन्या और वृश्चिक राशि वाले निवेश से बचें
वृषभ राशि: पं. चंदन श्याम नारायण व्यास का कहना है कि सोमवार को वृषभ राशि वालों के पास काम बहुत है, इसलिए अच्छे से कार्यनीति तय करें। काम आरम्भ न करें। धैर्य से अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहें। मध्याह्न से कुछ राहत का अनुभव होगा। कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते हैं।
मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों को आज स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।अनुकूल समय का सदुपयोग करें। महत्व के कार्यों को प्राथमिकता दें।अपनी संगत बदलें। बड़ों का आदर करें। संतान सुख संभव है। वाहन खरीदने का मन होगा।
कर्क राशि: शासन-प्रशासन का सहयोग न मिलने से कार्य बाधित होंगे। लम्बित कार्यों में आशाएं बलवती होंगी। सामाजिक संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। सोमवार को आपकी यात्रा सफल रहेगी। वहीं शुभ कार्यों पर व्यय होगा
सिंह राशिः साझेदारी में किए कारोबार में तरक्की होगी। धन लाभ होता रहेगा। नया मकान दुकान खरीदने का योग है। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। पं. व्यास के अनुसार आज आपकी यात्रा सफल रहेगी।
कन्या राशि: पं. व्यास के अनुसार आज आपके लिए समय अनुकूल नहीं है, निवेश से बचें। धैर्य से कार्य सम्पादन में लगे रहें। रूके कार्य पूरे होंगे। शुभ कार्यों में मन लगेगा। विदेश जाने के योग बन रहे हैं, यह लाभदायक रहेगा।
तुला राशि: कम समय में काम को पूरा करने में लगे रहेंगे। समय का सदुपयोग करें। विशेष महत्व के कार्य पूरा करने का प्रयास करें। सफलता मिलेगी। कारोबारी समस्याओं से सामना होगा। आज आप सायंकाल यात्रा न करें
वृश्चिक राशिः पं. व्यास के अनुसार सोमवार को वृश्चिक राशि वालों के लिए समय अनुकूल नहीं है, सतर्क रहें। कोई नया काम आरम्भ करने में विलंब होगा। किसी अपने के प्रति शुभ भावनाओं का उदय होगा। इस दिन आपकी आशाएं बलवती होंगी।
धनु राशि: आज धनु राशि वालों को समय का सदुपयोग करने की जरूरत है, दोस्तों के साथ मिल कर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। विशेष लोगो से मुलाकात होगी। मनचाही कार्य सिद्धि होगी। झूठ बोल कर फंस सकते हैं।
मकर राशिः अपनों की बातों से मन दुखी होगा। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आश्वासन प्राप्त होंगे। कारोबार में सफलता मिलेगी। सामाजिक सम्बन्धों का लाभ मिलेगा। शुभ कार्यों में व्यय होगा।
कुंभ राशि: दिन की शुरुआत व्यस्तता से होगी। देव दर्शन और निजी कार्यो में समय बीतेगा। कारोबार में सफलता मिलेगी। सोमवार को कुंभ राशि वलाों के भाग्य में प्रबलता रहेगी। दूर स्थान से संदेश प्राप्त होंगे।
मीन राशि: आध्यात्मिक तरक्की होगी। धन लाभ के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा। अनुबंधों की पूर्ति होगी। सम्बन्धों का लाभ मिलेगा। न्याय पक्ष उत्तम है।
------------------------------
Thought of the day
जीवन में सच के साथ हमेशा चलते रहिए। यह कई बार आपको तकलीफ देगा। लेकिन समय आने पर यही सच आपकी जिंदगी बदल देगा।
----------------------------------------
यह भी पढ़ें - 23 जुलाई का इतिहास, राशिफल और बड़ी खबरें
Updated on:
24 Jul 2023 08:14 am
Published on:
24 Jul 2023 08:03 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
