
आज की बड़ी खबरें जिन पर होगी नजर
Today's Events in India World 25 July 2023: आज मंगलवार 25 जुलाई 2023 है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज सावन मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। हर दिन की भांति आज भी देश-दुनिया में कई गतिविधियां होनी प्रस्तावित है, जिन पर पूरे देश की नजर रहेगी। आज संसद के मानसून सत्र का चौथा दिन है। संसद सत्र के पिछली तीन दिनों की कार्यवाही मणिपुर मुद्दे को लेकर हंगामेदार रही थी। आज की कार्यवाही भी हंगामेदार रहने की संभावना है। विपक्ष मणिपुर के मुद्दे पर सदन में चर्चा की मांग कर रहा है। दूसरी ओर आज ज्ञानवापी मस्जिद के मामले में मुस्लिम पक्ष हाईकोर्ट पहुंचेगा। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानवापी एएसआई सर्वे पर रोक लगाते हुए हाईकोर्ट को तुरंत सुनवाई करने को कहा था। पत्रिका की डेली न्यूज अपडेट की इस स्पेशल रिपोर्ट में आइए जानते हैं, आज की बड़ी खबरों के बारे में-
दिल्ली में बाढ़ का खतरा बरकरार
दिल्ली में यमुना के उफान के बाढ़ का खतरा लगातार बना हुआ है। यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर है। इससे यमुना किनारे के निचले इलाके डूब गए है। हरियाणा के हथिनीकुंड बराज से पानी छोड़े जाने से यमुना उफनाई हुई है। दिल्ली के साथ-साथ यमुना के बाढ़ का असर मथुरा और ब्रज के इलाकों में भी देखने को मिल रहा है।
- UP के कई जिलों में बढ़ा गंगा का जलस्तर, बिजनौर-मुजफ्फरनगर में ज्यादा दिख सकता है असर
- IND vs WI 2nd Test: बारिश की वजह से मैच हुआ ड्रा, टीम इंडिया ने 1-0 से जीती सीरीज
- UP: नोएडा पुलिस ने चूहा मारने पर शख्स को किया गिरफ्तार, क्रूरता का VIDEO हुआ था वायरल। चूहे को बाइक से कुचलने के मामले पर बोली पुलिस- शांति भंग करने के लिए हुई गिरफ्तारी
- हरियाणा: जींद में जुड़वां नवजात बेटियों की हत्या के आरोप में मां गिरफ्तार
- अमरीका के क्लाइमेट एनवॉय जॉन केरी आज से 5 दिन के भारत दौरे पर
- पाकिस्तान: इमरान खान ने जताई गिरफ्तारी की आशंका, PAK सरकार पर लगाया षडयंत्र का आरोप
-------------------------------------------------
गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक सहित इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
देश के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है। रविवार को जारी आईएमडी के अलर्ट में आज से 27 जुलाई तक 10 से अधिक राज्यों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक में आज भारी बारिश हो सकती है।
इसके अलावा राजस्थान, हिमाचल प्रदेश में भी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, पंजाब, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल के अलग-अलग हिस्सों में आने वाली 27 जुलाई तक बारिश होने के आसार है।
-------------------------------------------------
इतिहास में 25 जुलाई
25 July History
1689 : फ्रांस ने इंग्लैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1813 : भारत में पहली बार नौका दौड़ प्रतियोगिता कलकत्ता में आयोजित।
1837 : इलेक्ट्रिक टेलीग्राफ के इस्तेमाल का पहली बार सफलतापूर्वक प्रदर्शन।
1943 : इटली के तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी ने सत्ता छोड़ी, जिसके बाद राजा विक्टर इमैनुएल ने मार्शल पायत्रो बादोग्लिओ को नया प्रधानमंत्री बनाया।
1948 : आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने भारतीय टीम के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल कर रिकॉर्ड बनाया।
1963 : अमेरिका, रूस और ब्रिटेन ने परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर किए।
1978 : दुनिया के पहले आईवीएफ शिशु लुई ब्राउन का इंग्लैंड के ओल्डहैम शहर में जन्म।
1994 : जॉर्डन और इजरायल के बीच 46 वर्ष से चल रहा युद्ध समाप्त।
2000 : एयर फ्रांस का एक कॉनकार्ड विमान उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त होकर एक होटल पर गिरा। हादसे में 109 विमान यात्रियों के अलावा होटल में मौजूद चार लोग भी जान गंवा बैठे।
2007 : प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने भारत की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
-------------------------------------------------
मिथुन और तुला राशि वालों को होगा आर्थिक लाभ
मेष राशिः बुरी आदतों को हावी न होने दें। सुख में कमी आएगी। शत्रुओं द्वारा बाधाएं उत्पन्न की जा सकती हैं। पारिवारिक क्लेश होगा। व्यापार, नौकरी की चिंता रहेगी। भागदौड़ अधिक होने से थकान रहेगी।
वृषभ राशिः आपके कार्यों की समाज में तारीफ होने से आपका रूतबा बढ़ेगा। व्यापार में इच्छानुकूल सफलता के योग हैं। कोई बड़े लाभ मिलने की उमीद है। पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। पारिवारिक क्लेश रहेगा।
मिथुन राशिः सभी काम सिद्ध होंगे। व्यक्तिगत अथवा व्यापारिक कार्य से सुखद यात्रा हो सकेगी। आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मित्रों का साथ मिलेगा। उन्नति के अवसर हैं।
कर्क राशिः क्रोध और उत्तेजना पर संयम रखें। भाइयों से विवाद हो सकता है। रोजगार के क्षेत्र में उन्नति के योग हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता दूर होगी। आर्थिक संकट दूर होगा स्वास्थ में सुधार होगा।
सिंह राशिः आत्मविश्वास से कार्य करने पर वांछित प्रगति के योग हैं। व्यापार में नई योजनाओं के प्रति संभावनाएं बन सकेंगी। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। भवन भूमि के मामले यथावत रहेंगे।
कन्या राशिः आपके गुणों और योग्यताओं के कारण बिगड़े कामों में भी गति आ सकती है। नौकरी में प्रलोभन में नहीं रहें। धार्मिक रूचि बढ़ेगी। यात्रा सुखमय रहेगी। विवाह बाधा दूर होगी। आर्थिक लाभ हो सकता है।
तुला राशिः धनकोष में वृद्धि होगी। अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं। मन में कई दुविधाएं चल रही हैं। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा।
वृश्चिक राशिः आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। व्यापार के विस्तार के लिए प्रयास अधिक करना पड़ेगा। किसी अच्छे मित्र से भेंट होगी। कर्ज संबंधित मामले आसानी से निपटेंगे। परिजनों का साथ मिलेगा।
धनु राशिः कार्य स्थिति में सुधार की संभावना है। सुसंगति से हर्ष होगा। खान-पान का ध्यान रखें। अधिकारी सहयोग करेंगे। पारिवारिक चिंता रह सकती है। आप के कार्य से अधिकारी प्रभावित होंगे। नौकरी में बदलाव संभव है।
मकर राशिः पराक्रम और सुख-समृद्धि बढ़ने से अनेक रूके काम पूरे होंगे। कार्य विस्तार होगा। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंध घनिष्ठ होंगे। भाइयों से विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है।अनजाने में कोई बड़ी गलती हो सकती है, सतर्क रहें।
कुंभ राशिः सहयोग और अच्छे संबंधों के कारण लाभ होगा तथा उन्नति करेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा एवं उन्नत रहेगा। बुद्धिमानी से समस्याओं का समाधान होगा। प्रेम प्रसंग से दूर ही रहें तो अच्छा होगा। मानसिक तनाव बढ़ सकता है।
मीन राशिः जल्दबाजी न करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आजीविका के लिए किए गए प्रयास सफल नहीं हो पाएंगे। आर्थिक कष्ट रहेगा। संतान की उन्नति में बाधा आ सकती है। दोस्तों का साथ मिलेगा।
----------------------------------
Thought of the day
अकेले चलने से घबराएं नहीं। क्योंकि सबसे मुश्किल रास्ता वह होता है जब आपको अकेला चलना पड़ता है, लेकिन आपको वहीं रास्ता मजबूत बनाता है।
---------------------------------------
यह भी पढें - 24 जुलाई का इतिहास, राशिफल, मौसम का हाल और बड़ी खबरें
Published on:
25 Jul 2023 08:01 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
