
आज की बड़ी खबरें जिन पर होगी नजर
Today's Events in India World 26 July 2023: आज बुधवार 26 जुलाई 2023 है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज सावन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। हर दिन की भांति आज भी देश-दुनिया में कई गतिविधियां होनी प्रस्तावित है, जिन पर पूरे देश की नजर रहेगी। आज राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रगति मैदान में 2700 करोड़ की लागत से बने इंटरनेशनल ऐग्जीबिशन कम कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन करेंगे। यह देश का सबसे बड़ा कन्वेंशन सेंटर होगा। इसके अलावा आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भोपाल के दौरे पर जाएंगे। दूसरी ओर आज कारगिल विजय दिवस है। भारत-पाकिस्तान के बीच 1999 में हुए युद्ध में भारत की जीत के उपलक्ष्य में इसे मनाया जाता है। आज कारगिल विजय दिवस को लेकर कई तरह के आयोजन हो रहे है। साथ ही आज संसद के मानसून सत्र का पांचवा दिन है। संसद सत्र के पिछली चार दिनों की कार्यवाही मणिपुर मुद्दे को लेकर हंगामेदार रही थी। आज की कार्यवाही भी हंगामेदार रहने की संभावना है। पत्रिका की डेली न्यूज अपडेट की इस स्पेशल रिपोर्ट में आइए जानते हैं, आज की बड़ी खबरों के बारे में-
संसद के मानसून सत्र का पांचवा दिन
आज संसद के मानसून सत्र का पांचवा दिन है। संसद सत्र के पिछली चार दिनों की कार्यवाही मणिपुर मुद्दे को लेकर हंगामेदार रही थी। आज की कार्यवाही भी हंगामेदार रहने की संभावना है।
आज की अन्य बड़ी खबरें
हिमाचल प्रदेश: शिमला में भारी बारिश के बाद शिमला में नेशनल हाइवे दो जगहों पर बंद
केंद्रीय मंत्री को सेक्सटॉर्शन कॉल करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार
दिल्ली-NCR में बढ़े कंजंक्टिवाइटिस के मामले, एम्स में रोज आ रहे 100 से ज्यादा केस
रूस के रक्षा मंत्री पहुंचे नॉर्थ कोरिया, कई अहम मुद्दों पर करेंगे चर्चा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज द्रास में 'करगिल विजय दिवस' में शामिल होंगे
नोएडा में चेकिंग के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में मिला कैश, IT को दी गई सूचना
दिल्ली: गंगा राम अस्पताल में मरीज ने डॉक्टर पर चाकू से किया हमला
--------------------------------------
इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के पूर्वानुमान में बताया गया है कि 26 और 27 जुलाई को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होगी। वहीं हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में मंगलवार को बादल फटने के बाद दो पुल बह गए और कई स्थानों पर सड़कें टूट गई, जिसके बाद मौसम विभाग ने राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा आईएमडी ने पूर्वी मध्य भारत में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।
--------------------------------------
26 July History
1844: भारत के प्रमुख शिक्षाविद् गुरुदास बनर्जी का जन्म।
1876 : कलकत्ता में इंडियन एसोसिएशन की स्थापना।
1945 : विंस्टन चर्चिल ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया।
1951 : नीदरलैंड ने जर्मनी के साथ युद्ध खत्म किया।
1953 : कम्युनिस्ट क्रांतिकारी फ़िदेल कास्त्रो के नेतृत्व में क्यूबा की क्रांति की शुरूआत।
1956 : मिस्र ने स्वेज नहर पर कब्ज़ा किया।
1965: मालदीव ब्रिटेन के कब्जे से स्वतंत्र हुआ।
1974: फ्रांस ने मुरूओरा द्वीप में परमाणु परीक्षण किया।
1997 : श्रीलंका ने क्रिकेट एशिया कप जीता।
1998 : महानतम महिला एथलीट जैकी जायनर कर्सी ने एथलेटिक्स से सन्यास लिया।
1999 : भारत-पाकिस्तान के बीच हुए कारगिल वॉर में भारत की जीत
2002 : इंडोनेशिया की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति सुहातों के पुत्र को 15 वर्ष कारावास की सज़ा सुनायी।
2005 : मुंबई में अभूतपूर्व बरसात से जनजीवन ठप्प, एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत।
2005 : नासा शटल डिस्कवरी का प्रक्षेपण।
2007 : पाकिस्तान ने परमाणु शक्ति सम्पन्न क्रूज मिसाइल बाबर हत्फ़-7 का सफल परीक्षण किया।
2008 : यूरोपीय वैज्ञानिकों ने सौरमंडल के बाहर एक और नये ग्रह की खोज की।
2008 : गुजरात के अहमदाबाद शहर में 21 धमाके, 56 लोग मारे गए और 200 से ज्यादा जख्मी।
2012: सीरिया में हिंसक घटनाओं में एक दिन में करीब 200 लोगों की मौत।
2013: पाकिस्तान के पराचिनार में बम विस्फोट, 57 मरे।
--------------------------------------
आज का राशिफल
आज इन राशि वालों को होगा आर्थिक लाभ
मेष राशिः समय की अनुकूलता का आभास होगा। परिवारजनों के सहयोग से कोई बड़ा काम हो सकता है। जमीन जायदाद से संबंधित मामले आज सुलझ सकते हैं। न्याय पक्ष मजबूत होगा।
वृषभ राशिः दिन की शुरुआत में आलस्य के चलते कुछ न करने का मन होगा। जरूरी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करें। लेनदेन में सावधानी रखें। पुराने मित्रों से भेंट होगी। निवेश से लाभ संभव है।
मिथुन राशिः कारखाने में नई मशीनरी के लगने से लाभ होगा। समय अपने पराये की पहचान करा देगा। जीवन साथी के व्यवहार में परिवर्तन आएगा। वाहन सुख संभव है। यात्रा हो सकती है।
कर्क राशिः आप की चंचलता के चलते संबंध कमजोर होंगे। किसी भी कार्य को करने से पहले उसे समझें, उसके प्रति समर्पित रहें तो ही आप सफल होंगे। शेयर वायदा से जुड़े लोग आज सतर्कता से निवेश करें। न्याय पक्ष कमजोर रहेगा।
सिंह राशिः समय रहते कार्यों को पूर्ण करें, लंबे समय से भूमि संबंधी कार्य रुके हुए हैं। उसके प्रति आप लापरवाही कर रहे हैं। समय रहते काम करें, अन्यथा भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
कन्या राशिः किसी भी कार्य को करने के लिए आत्मविश्वास होना चाहिए। हिम्मत से आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी। घरेलू खर्च बढ़ेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें।
तुला राशिः कार्यों में रुकावट आ सकती है। कार्यस्थल पर बार बार खराब हो रही मशीनरी के लिए आपने कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन कराने से लाभ होगा। संतान के विवाह प्रस्ताव आज आ सकते हैं।
वृश्चिक राशिः मांगलिक कार्यों में बुधवार को खर्च होगा। आज के दिन विरोधी सक्रिय होंगे। कारोबार में विस्तार होगा। नए मित्र बनेंगे। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। रिश्तों में दरार आ सकती है।
धनु राशिः पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार पारिवारिक सौहार्द्र बना रहेगा। किसी रिश्तेदार की मदद से कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार में परिवर्तन के योग हैं। ससुराल पक्ष से सुखद समाचार प्राप्त होंगे।
मकर राशिः अपने प्रोफेशन से आप नाखुश हैं, समय के साथ स्थिति आप के अनुकूल बनेगी। जीवन साथी का व्यवहार मनोबल बढ़ाएगा। मकर राशि वालों के लिए कर्ज लेने की स्थिति निर्मित हो सकती है।
कुंभ राशिः अपने सहकर्मियों से बातों में नरमी लाएं। विदेश में व्यापार स्थापित करने का विचार सफल होगा। नौकरी बदलने के योग बन रहे हैं। किसी की सिफारिश से आज काम बन सकता हैं।
मीन राशिः 26 जुलाई को आपके लिए हितकारी समय है। सप्रयोजन यात्रा से लाभ होगा। महत्वपूर्ण अनुबंध आज हो सकते हैं। नेत्र रोग से पीड़ित रहेंगे। समय पर कार्य करना सीखें।
--------------------------------------------------------
----------------------------------
Thought of the day
दुनिया का हर इंसान अलग है। इसलिए जो जैसा है उसे वैसा ही स्वीकार करना सीखें।
---------------------------------------
यह भी पढ़ें - 25 जुलाई का इतिहास, राशिफल, मौसम का हाल सहित बड़ी खबरें
Published on:
26 Jul 2023 08:59 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
