15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PM मोदी का राजस्थान और गुजरात दौरा, संसद के मानसून सत्र का छठा दिन… आज की बड़ी खबरें जिन पर होगी नजर

Today's Events: पत्रिका के डेली न्यूज अपडेट में आपका स्वागत है। इस स्पेशल सेगमेंट में हम आपको बताएंगे आज की उन सभी बड़ी खबरों में बारे में जिन पर पूरे देश की नजर रहेगी।

5 min read
Google source verification
आज की बड़ी खबरें जिन पर होगी नजर

आज की बड़ी खबरें जिन पर होगी नजर

Today's Events in India World 27 July 2023: आज गुरुवार 27 जुलाई 2023 है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज सावन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। हर दिन की भांति आज भी देश-दुनिया में कई गतिविधियां होनी प्रस्तावित है, जिन पर पूरे देश की नजर रहेगी। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान और गुजरात का दौरा करेंगे। पीएम मोदी राजस्थान के सीकर में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करने के लिए जनसभा को संबोधित करेंगे। राजस्थान के बाद पीएम गुजरात जाएंगे। जहां वो सौराष्ट्र क्षेत्र में विकास की कई बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। आज संसद के मानसून सत्र का छठा दिन है। संसद सत्र के पिछली पांच दिनों की कार्यवाही मणिपुर मुद्दे को लेकर हंगामेदार रही थी। आज की कार्यवाही भी हंगामेदार रहने की संभावना है। पत्रिका की डेली न्यूज अपडेट की इस स्पेशल रिपोर्ट में आइए जानते हैं, आज की बड़ी खबरों के बारे में-

जिनपर होगी नजर

- सीकर में PM मोदी की जनसभा आज, 9 करोड़ किसानों के खाते में भेजेंगे सम्मान निधि, गुजरात के सौराष्ट्र में विकास की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

- आज संसद के मानसून सत्र का छठा दिन है। संसद सत्र के पिछली पांच दिनों की कार्यवाही मणिपुर मुद्दे को लेकर हंगामेदार रही थी। आज की कार्यवाही भी हंगामेदार रहने की संभावना है।

- भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। अगर भारत सीरीज जीतता है तो ये वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार 13वीं जीत होगी।

- नई दिल्ली: कंझावला मामले में दिल्ली की एक अदालत आज फैसला सुनाएगी

- भारी बारिश के रेड अलर्ट के बाद मुंबई यूनिवर्सिटी ने आज होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कीं

- सीमा हैदर केस: सचिन मीणा के कहने पर फर्जी आधार कार्ड बनाया, दो गिरफ्तार

- भारत ने इरशाद अहमद को नियुक्त किया सीरिया का अगला राजदूत

- झारखंड: रांची में CPI (M) नेता सुभाष मुंडा की गोली मारकर हत्या, बाइक पर आए थे हमलावर

- UP: अलीगढ़ में 3 हमलावरों ने BJP नेता को गोली मारी, जिला अस्पताल से किया गया रेफर

- मणिपुर का दौरा करेगा विपक्षी गठबंधन (INDIA), तारीख पर मुहर लगना बाकी

- स्पेसएक्स का ग्रैंड प्रोजेक्ट : आज लॉन्च करेगा दुनिया का सबसे बड़ा प्राइवेट कम्युनिकेशन्स सैटेलाइट

- नाइजर में तख्तापलट, सेना ने किया राष्ट्रपति को सत्ता हटाने का दावा

- नॉर्थ कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन ने रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु से मुलाकात की

----------------------------------------


मौसम विभाग का पूर्वानुमान

इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान में बताया गया है कि 26 और 27 जुलाई को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होगी। वहीं हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में मंगलवार को बादल फटने के बाद दो पुल बह गए और कई स्थानों पर सड़कें टूट गई, जिसके बाद मौसम विभाग ने राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा आईएमडी ने पूर्वी मध्य भारत में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।

--------------------------------------


इतिहास में 27 जुलाई

27 July History

1789 : पहली फेडरल एजेंसी द डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेन अफेयर्स की स्‍थापना।

1862 : अमेरिकी शहर कैंटन में तूफान का कहर, 40 हजार लोगों की मौत।

1888 : फिलिप प्राट ने पहले इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल का प्रदर्शन किया।

1897 : बाल गंगाधर तिलक पहली बार गिरफ्तार किये गये।

1935 : चीन की यांग जी और होआंग नदी में बाढ़ से दो लाख लोगों की मौत।

1982 : तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की लगभग 11 साल में पहली अमरीकी यात्रा।

1987 : खोजकर्ताओं ने टाइटेनिक का मलबा खोजा।

1994 : निशानेबाज जसपाल राणा ने विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।

1996 : अमेरिका के जार्जिया प्रांत के अटलांटा शहर में आयोजित ओलंपिक खेलों के रंगारंग कार्यक्रम के दौरान बम धमाका।

2003 : दुनिया के कोने कोने में तैनात अमरीकी सैनिकों के मनोरंजन के लिए मशहूर प्रसिद्ध हास्य कलाकार बॉब होप का निधन।

2006 : रूसी प्रक्षेपण यान नेपर धरती पर गिरा।

-----------------------------------------------------


तुला और वृश्चिक राशि वालों को होगा लाभ

मेष राशि: किसी विशेष कार्य के होने से हर्ष होगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा, व्यापारिक कार्यों से यात्रा संभव है। यात्रा सुखद, सुफलदायक रहेगी। किसी बड़े निवेश की संभावना है। दोस्तों के साथ संबंध कमजोर होंगे।

वृषभ राशि : कल का राशिफल यानी 27 जुलाई राशिफल के अनुसार गुरुवार को वृषभ राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नई योजनाएं पूर्ण होंगी। किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें। महत्वपूर्ण कामों में हस्तक्षेप से नुकसान संभव है।

मिथुन राशि : दिन महत्वपूर्ण है। कई आवश्यक अनुबंध होंगे। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। व्यापार में अधिक लाभ प्राप्ति के योग हैं। पुराने संबंधों में यश की वृद्धि होगी। जीवनसाथी के व्यवहार में अनुकूलता रहेगी। शनि ग्रह की अनुकूलता के लिए सुंदरकांड का पाठ करें।

कर्क राशि: दिन की शुरुआत में कार्यों की अधिकता रहेगी। बहनों से मनमुटाव की स्थिति बनेगी। जोखिम के कार्य से बचना चाहिए। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। परिवार से प्रशंसा मिलेगी। संतान के व्यवहार से कष्ट होगा। श्रीहनुमानजी को सिंदूर अर्पण करें।

सिंह राशिः कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मनमुटाव होगा। व्यवसाय में उन्नति होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मेलजोल बढ़ेगा। धर्म में रुचि बढ़ेगी। आज श्रीहनुमान जी के सामने गाय के घी का दीपक जरूर जलाएं।

कन्या राशि : यात्रा में अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। व्यावसायिक कार्य सिद्धि होगी। नवीन व्यापार के प्रस्ताव मिलेंगे। वाहन खर्च बढ़ेगा। संतान के कार्यों से चिंता में वृद्धि हो सकती है। आज पहनावे में सफेद रंग का प्रयोग करें।

तुला राशि: व्यापारिक कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। नवीन कार्यों पर विशेष प्रयास की आवश्यकता है। मित्रों के सहयोग से कुटुंब की समस्याएं हल होंगी। अंतरराष्ट्रीय व्यवसाय से जुड़े लोग ख्याति प्राप्त करेंगे।

वृश्चिक राशि : अपनी प्रतिभा से परिवार का मान बढ़ाएंगे। साझेदारी में आपसी मनमुटाव के चलते व्यापार प्रभावित होगा। अकस्मात धन मिलेगा। मानसिक सुख-शांति रहेगी। नए मित्र बनेंगे।

धनु राशि: आज का राशिफल के अनुसार पं. चंदन श्याम नारायण व्यास का कहना है कि धनु राशिवाले गुरुवार को विचारों में सकारात्मकता लाएं। अच्छे लोगों से भेंट होगी, जो आपके हितचिंतक रहेंगे। क्रोध, उत्तेजना पर संयम रखें। संतान के विवाह की चिंता रहेगी। यात्रा संभव है।

मकर राशि: बुद्धि विवेक से रुके कार्य पूरे करेंगे। संतान की तरक्की से खुश होंगे। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप न करें। सामाजिक लोगों के व्यवहार के कारण आप क्रोधित होंगे। वाहन का प्रयोग संभल कर करें।

कुंभ राशि : अपनी आगामी योजनाओं को गुप्त रखें। कार्य की गति बढ़ेगी। कठिन कामों में सोच-समझकर ही हाथ डालें। भूमि, जायदाद के सौदों में लाभ होगा। गुरुवार को आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मीन : कार्य में सफलता होगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। परिवार में तनाव रहेगा। आर्थिक स्थिति कष्टकारी होगी। अर्थ संबंधी कार्यों में सफलता मिलने से हर्ष होगा। नए संबंध लाभप्रद रहेंगे।

-------------------------------------------------------

----------------------------------

आज का सुविचार

Thought of the day

दुनिया का सबसे सफल इंसान वही है जो टूटे को बनाना और रूठे को मनाना जानता हो।

---------------------------------------

यह भी पढ़ें - 26 जुलाई का इतिहास, राशिफल, मौसम का हाल और बड़ी खबरें