
karnataka cabinet expansion on today
27 May 2023 Major Events and Updates: आज शनिवार 27 मई 2023 है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। हर दिन की भांति आज भी देश-दुनिया में कई गतिविधियां होनी प्रस्तावित है, जिन पर पूरे देश की नजर होगी। सुबह-सुबह की पत्रिका डेली बुलेटिन में आइए जानते हैं आज की उन प्रस्तावित घटनाओं के बारे में जिनपर पूरे देश-दुनिया की नजर होगी। आज 24 नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे। नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता आज पीएम मोदी करने वाले हैं। सीएम नीतीश कुमार, ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, तमिलानाडु के सीएम एमके स्टालिन और केसीआर ने इसके बहिष्कार का ऐलान किया। आइए एक नजर में देंखे आज की बड़ी खबरें-
अब जानिए आज के मौसम का हाल
देश की राजधानी दिल्ली सहित इसके आसपास के इलाकों में आज सुबह की शुरुआत तेज आंधी और बारिश के साथ हुई। दिल्ली के कई इलाके, नोएडा और गाजियाबाद के कई इलाकों में बारिश जारी है। खराब मौसम और लो विजिबिलिटी की वजह से फ्लाइट्स पर भी असर देखने को मिल रहा है। दिल्ली आने वाली 4 उड़ानें को जयपुर डायवर्ट कर दिया गया है। राजस्थान में आज तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने शुरू हो गई है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित बाल्टिस्तान के अधिकांश हिस्सों में खास तौर से मूसलाधार बारिश हो सकती है।
अब जानिए आज का राशिफल
मेष: आज का राशिफल के अनुसार 27 मई को मेष राशि के जातकों को अपनी बारी का इंतजार करना चाहिए। फालतू सोचना बंद करें, परिजनो से गलतफहमी दूर होगी। अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कड़ा संघर्ष करना होगा, यात्रा होगी जो सुखद रहेगी।
वृषभः क्रोध, अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें अन्यथा बने बनाए कार्य बिगड़ सकते हैं। परिवार से शुभ समाचार मिलेंगे, दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें, शनिवार के दिन व्यापार मध्यम रहेगा।
मिथुनः कार्यस्थल पर सचेत रहें, कर्मचारियों की अनियमिता से परेशान रहेंगे। धर्म के प्रचार-प्रसार में धन लगेगा, यात्रा होगी। मित्रों के साथ मौज मस्ती में समय बीतेगा, आर्थिक मदद मिलने से रूके कार्य पूरे होंगे।
कर्कः दाम्पत्य जीवन में चल रही परेशानी दूर होगी, अपनी गलती स्वीकारें। शनिवार को कार्यस्शल पर नौकरी के दौरान अधिकरियों से मनमुटाव होगा, संतान सुख सम्भव है, चर्म रोग से पीड़ित रहेंगे।
सिंहः मकान दुकान से सम्बंधित समस्या हल होगी, निजी जीवन में अन्य व्यक्ति का प्रवेश परेशानी में डाल सकता है। किसी अपने द्वारा आप का अपमान हो सकता है। यह घटना दुखी करेगी, विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ है।
कन्याः आज अचानक कोई बड़ा खर्च आ सकता है, स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। नए वस्त्र आभूषणों की प्राप्ति सम्भव है, नवीन योजना सफल रहेगी।
तुलाः अकड़ू व्यवहार के कारण लोग आप की निंदा करेंगे, किसी के प्रति आकर्षित होंगे। शनिवार राशिफल संकेत कर रहा है कि बच्चों के साथ समय बीतेगा मेहमानों का आगमन सम्भव है।
वृश्चिकः कार्य की अधिकता रहेगी, परिवार में नई जिम्मेदारी मिलने से व्यस्तता रहेगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा, जीवन साथी की भावनाओं की कद्र करें, मित्रों का साथ आगे बढ़ने में मदद करेगा।
धनुः आजीविका के नए साधन स्थापित होंगे। जीवन शैली को बदलें, कार्यस्थल पर सहकर्मियों से अनबन सम्भव है। व्यावसायिक उन्नति से विरोधी सक्रिय होंगे, पेट संबंधित रोग सम्भव है।
मकरः व्यस्तता के कारण परिवार को समय देना न भूलें, भूलने की आदत के कारण कई कार्य विलंब से पूरे होंगे। शनिवार को मकर राशि के जातकों को आर्थिक लाभ होगा, समाज में आप की ख्याति बढ़ेगी।
कुंभः पं. चंदन श्याम नारायण व्यास की सलाह है कि समय रहते जरूरी कार्य पूरा करें, आलस्य त्यागें और गंभीरता से सब काम करें वर्ना आर्थिक नुकसान हो सकता है। मांगलिक आयोजनों पर खर्च होगा। कर्ज से संबंधित मामले निपटेंगे।
मीनः आप की तरक्की से आप के अपनो को पीड़ा होगी। आज के दिन मीन राशि के जातकों से विरोधी परास्त होंगे जमीन जायदाद से जुड़े मामले सुलझेंगे। साथ ही संतान की उन्नति से मन प्रसन्न होगा।
Published on:
27 May 2023 07:40 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
