
आज की बड़ी खबरें जिनपर होगी नजर
Today's Events in India-World 06 July 2023: आज गुरुवार 06 जुलाई 2023 है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज सावन मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया और चतुर्थी तिथि है। हर दिन की भांति आज भी देश-दुनिया में कई गतिविधियां होनी प्रस्तावित है, जिन पर पूरे देश की नजर रहेगी। सावन को लेकर पूरा देश शिवमय हो चुका है। जगह-जगह बोल-बम में जयकारे लगाते हुए लोग प्रसिद्ध शिवमंदिरों की कांवड़ यात्रा पर है। दूसरी ओर जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रा भी जारी है। बात राजनीतिक कार्यक्रमों की करें तो आज गुवाहटी में बीजेपी की बड़ी बैठक होनी है। जिसमें बिहार, झारखंड सहित 12 राज्यों के नेता पहुंचेंगे। इधर दिल्ली में कांग्रेस की भी एक बड़ी बैठक होगी। कांग्रेस की बैठक राजस्थान के मसले पर होगी। जहां इसी साल के अंत तक चुनाव होना है। लेकिन राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत और पूर्व अध्यक्ष सचिन पायलट के बीच खींचतान मची है। पत्रिका की डेली न्यूज अपडेट की इस स्पेशल रिपोर्ट में आइए जानते हैं, आज की बड़ी खबरों के बारे में-
BJP की सहयोगी AIADMK
[typography_font:12pt]- गैंगस्टर हिमांशु भाऊ के साथी साहिल के खिलाफ इंटरपोल ने जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस
[typography_font:12pt]- गुजरात: अरावली में भारी बारिश, कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति
[typography_font:12pt]- मेक्सिको: बस खाई में गिरने से 27 की मौत, 17 गंभीर रूप से घायल
[typography_font:12pt]
- साउथ अफ्रिका: जोहान्सबर्ग की बस्ती में गैस रिसाव, 24 लोगों की मौत
[typography_font:12pt]- ED ने BMC ठेकेदारों और आपूर्तिकर्ताओं के 11 ठिकानों की तलाशी ली
[typography_font:12pt;" >- इलाहाबाद हाईकोर्ट के दो जज बनाए गए चीफ जस्टिस
-------------------------------------------------
अगले 24 घंटे में 13 राज्यों में जोरदार बारिश का अलर्ट
देश के कई राज्यों में झमाझम मौसम से लोगों को हाल बेहाल हो गया है। मैदानी इलाकों में तो जन-जीवन थोड़ा-बहुत परेशान हुआ है, लेकिन पहाड़ी राज्यों में बारिश आफत बनकर बरस रही है। इस बीच मौसम विज्ञान विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में अगले दो दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के लिए परिस्थिति अनुकूल बनती दिख रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में बिहार समेत 13 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान है।
-----------------------------------------------------------
- सोवियत सोशलिस्ट रिपब्लिक की स्थापना 1923 में हुई।
- महात्मा गांधी को 1944 में पहली बार नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने राष्ट्रपिता कहा
- वेल्लोर अस्पताल में 1959 को पहली बार सफलतापूर्वक ओपन हार्ट सर्जरी हुयी।
- मोजाम्बिक के निकट पुर्तगाल के जहाज में 1961 को विस्फोट से 300 लोग मरे।
- भारत-चीन युद्ध की वजह से बंद पड़ा नाथुला पास फिर से 1962 में खोल दिया गया।
- अफ्रीक़ा महाद्वीप का देश मलावी ब्रिटेन से 1964 में आज़ाद हुआ और आज के दिन को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया।
- इलेक्ट्रॉनिक फ्रंटियर फाउंडेशन की स्थापना 1990 को की गई।
- अफ़ग़ानिस्तान के उपराष्ट्रपति अब्दुल कादिर की हत्या 2002 में हुई ।
- मैक्सिको में मानव का चालीस हज़ार वर्ष पुराना पदचिह्न 2005 को मिला।
- विश्व कप फ़ुटबाल में फ़्रांस ने 2006 में पुर्तग़ाल को हराया।
- 44 वर्ष बाद भारत-चीन में 1962 के युद्ध के बाद से बंद पड़े नाथुला दर्रे को 2006 में खोला गया। यहां से भारत और चीन के बीच व्यापार होता था।
- दक्षिणी मिस्र में 5000 साल पुराने शाही क़ब्रिस्तान की खोज 2008 में की गई।
- जद्रांका कोसोर क्रोएशिया की पहली महिला प्रधानमंत्री 2009 में बनीं।
- संयुक्त राष्ट्र के व्यापार और विकास सम्मेलन (अंकटाड) की जारी विश्व निवेश रिपोर्ट-2012 के अनुसार बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए 2012 से 2014 की अवधि में चीन सबसे आकर्षक निवेश स्थल रहा। उसके बाद अमेरिका, भारत का स्थान रहा।
- पाकिस्तान में बंदूकधारियों ने 2012 में 18 लोगों की हत्या की।
- नाइजीरिया में आतंकवादियों ने 2013 में स्कूल में हमला करके 42 लोगों की हत्या की।
- इजरायली वायु सेना ने 2014 में गाजा पट्टी पर हमला कर हमास के सात सदस्यों को मार गिराया।
---------------------------------------
आज का राशिफल
मेष राशि : पिता के सहयोग से कार्य सफल होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। किया गया श्रम सार्थक होगा। अधीनस्थ कर्मचारी, भाई या पड़ोसी आदि के कारण तनाव मिल सकता है। अपने राज दूसरे को बताने से बचें।
वृषभ राशि : आप अपनों की राजनीति का शिकार हो सकते हैं। सामाजिक जीवन में लोकप्रियता बढ़ेगी। लेन-देन में सावधानी बरतें, जीवनसाथी से संबंध प्रगाढ़ होंगे। बुजुर्गों की भावनाओं का सम्मान करें, आय बढ़ेगी।
मिथुन राशि : पारिवारिक कार्यक्रमों में ज्यादा व्यस्त रहेंगे, नौकरी में तरक्की की संभावनाएं बनी रहेंगी। छोटी-छोटी समस्याओं से घबराने की बजाय हिम्मत से काम लें। गुरुवार को यात्रा सम्भव है।
कर्क राशि : पारिवारिक उलझे मामले सुलझने के आसार हैं, रुका धन मिलने की संभावना है। दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें, सामूहिक कार्यों में सबकी सलाह लें। स्वास्थ्य में ताजगी बनी रहेगी।
सिंह राशि : जो भी करते हैं, लोगों की परवाह नहीं करते। ऑफिस में व्यस्तता के चलते घरेलू कार्यों पर ध्यान नहीं दें पाएंगे। सोच-समझकर उधार दें। व्यक्तिगत संबंध मधुर होंगे, प्रॉपर्टी में निवेश का सही समय है। विरोधियों को परास्त करने में सफल होंगे।
कन्या राशिः अपने व्यवहार से अधिकारियों का दिल जीत लेंगे, व्यापारिक योजनाओं पर खर्च होगा। राजकीय मामले सुलझने से राहत मिलेगी। तनाव होने से निर्णय नहीं ले पाएंगे, शांति से समय व्यतीत करें।
तुला राशि: आप जिन लोगों को अपना मान रहे हैं, वे आप की निंदा करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। साझेदारी में टकराव टालने की कोशिश सफल रहेगी, बातचीत में नरमी बरतें। नई योजना शुरू करने का अनुकूल समय है। कारोबार विस्तार का मन बनेगा।
वृश्चिक राशि : आप की मनमानी और लापरवाही के कारण अच्छी योजना हाथ से निकल सकती है। राजकीय मामले पक्ष में हल हो सकते हैं, मधुर व्यवहार से पारिवारिक समस्या का समाधान होगा। दाम्पत्य सुख मिलेगा।
धनु राशि : व्यावसायिक अटके काम पूरे होंगे, बेरोजगारों को नौकरी मिलेगी। युवाओं को अध्ययन के लिए विदेश जाना पड़ेगा। भावनात्मक संबंध रिश्तों में बदल सकते है, धन आगमन संभव है।
मकर राशि: अपने वाक्चातुर्य और कार्यकुशलता से खास पहचान बना लेंगे, परिवार के साथ घूमने का कार्यक्रम बनेगा। जरूरी काम रूकने से तनाव होगा। प्रियजन से मुलाकात सुखद रहेगी, मेहनत से काम करें सफलता मिलेगी।
कुंभ राशि: दिन की शुरुआत मंगलमय होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। गृहोपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। स्थानान्तरण और विभागीय परिवर्तन के योग हैं।
मीन राशि: जिन लोगों को स्वयं पर भरोसा रहता है। वे सभी कार्य आसानी से पूरे कर लेते हैं। मेहनत के बल पर मुश्किल काम भी आसानी से कर लेंगे, दूसरों को दोष देने की बजाय अपनी कमियां दूर करें। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है, व्यापारिक विस्तार की योजना बनेगी।
यह भी पढ़ें - 3 जुलाई की बड़ी खबरें, राशिफल, मौसम का हाल और इतिहास
--------------------------------
Thought of the day
किरण चाहे सूर्य की हो या आशा की, जिंदगी के हर अंधकार को मिटा देती है। इसे बनाए रखना चाहिए..!!
--------------------------------
Published on:
06 Jul 2023 08:18 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
