
Top 10 World Leaders Favourite Cars: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुरक्षा काफिले में एक से बढ़कर एक गाड़ियां होती हैं। ऐसे ही दुनिया के टॉप 10 लीडर की कारें और सिक्योरिटी बहुत ही खास होती है। इन नेताओं की ऑफिशियल कारों में क्या-क्या फीचर होते हैं। आइए जानतें हैं-
भारत के प्रधानमंत्री के सुरक्षा काफिले में एक से बढ़कर एक गाड़ियां हैं। इनमें मर्सिडीज मेबैक एस650 (mercedes-maybach s650) पुलमैन गार्ड (Pullman Guard) के साथ ही लैंड रोवर रेंज रोवर, BMW, टोयोटा लैंड क्रूजर और फॉर्च्यूनर (Fortuner) जैसी कंपनियों की आर्मड कारें हैं। ये गाड़ियां सिक्योरिटी के मामले में किसी टैंक माफिक होती हैं, इनमें कई सारे सिक्यॉरिटी लेयर्स होती हैं।
अमेरिका के राष्ट्ररपति जो बाइडन जहां कहीं भी जाते हैं, वहां वह कैडिलेक वन SUV की सवारी करते हैं। इस एसयूवी को द बीस्ट (cadillac one the beast) कहा जाता है और इसमें हाई-सिक्यॉरिटी फीचर्स दिए गए हैं। ये दुनिया के सबसे पावरफुल नेता की सुरक्षा करते हैं।
ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक के पास लैंड रोवर रेंज रोवर सेंटिनेल (Land Rover Range Rover Sentinel) हैं। ये एक बुलेट प्रूफ SUV है और इसमें मल्टी लैमिनेटेड प्राइवेसी ग्लास लगे हैं। यह एसयूवी 15 किलोग्राम टीएनटी ब्लास्ट और ग्रेनेड विस्फोट को आसानी से झेल सकती है। इस लिहाज से ये एक हाई सिक्यॉरिटी कार है।
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग स्वदेसी Hongqi N701 कार की सवारी करते हैं। इसे कंपनी की ओर से खास तौर पर उनके लिए तैयार किया है। सुरक्षा और प्राइवेसी के मद्देनजर शी जिनपिंग की कार के सेफ्टी फीचर्स के बारे में कुछ भी बताया नहीं गया है, फिर भी ऐसा माना जाता है कि यह दुनिया की सबसे सुरक्षित कारों में से एक है।
रूस के प्रेजिडेंट व्लादिमीर पुतिन Aurus Senat नामक कार चढ़ते हैं, जिसे खास तौर पर पर तैयार किया गया है। इसमें सुरक्षा से जुड़ीं खूबियों की भरमार है। बुलेट प्रूफ टायर्स और बैलिस्टिक प्रोटेक्शन से लैस पुतिन की कार में काफी सारे आर्मर्ड फीचर्स हैं।
जर्मनी के चांसलर ओलाफ सोल्ज की ऑफिशियल कार मर्सिडीज बेंज एस600 (mercedes-maybach s650) हैं, जो कि आर्मर्ड वर्जन है। यह VR10 लेवल प्रोटेक्शन के साथ है। यह 2 मीटर दूरी से 15 किलोग्राम टीएनटी ब्लास्ट को झेल सकती है।
जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा की ऑफिशियल कार टोयोटा सेंचुरी (Toyota Century) है, जो कि लग्जरी सेडान (Luxury Sedan) है और इसमें दुनियाभर के सेफ्टी फीचर्स हैं।
इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतान्याहू के पास ऑडी ए8 (Audi A8)का आर्मर्ड मॉडल है, जो कि अपने धांसू लुक और बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स के लिए जानी जाती है।
शेख हमीद संयुक्त अरब अमीरात के संस्थापक और पहले राष्ट्रपति हैं। शेख हमीद के पास 700 से ज्यादा कारें हैं। हालांकि उन्हें लैम्बोर्गिनी सेंटिनेरियो (Lamborghini Centenario) बेहद पसंद है।
दुनिया के सबसे प्रभावशाली नेताओं में ब्रिटिश रॉयल फैमिली के सदस्य भी हैं उनकी ऑफिशियल सवारी बेंटली (Bentley), रोल्स रॉयस (Rolls Royce), ऑडी (Audi) और मर्सिडीज कंपनियों की कारें हैं।
Published on:
03 Jul 2024 12:04 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
