
गोवा में समुद्री नजारा देखने के लिए सैलानियों की हमेशा भीड़ रहती है और ये क्रिसमस और न्यू ईयर के दौरान काफी हद तक बढ़ जाती है। न्यू ईयर 2024 से ठीक पहले गोवा से एक खतरनाक स्टंट का वीडियो सामने आया है। जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक शख्स अपनी कार के रूफ पर अपने बच्चों को सुला देता है और कार को सड़क पर दौड़ाना शुरू कर देता है। शख्स का यह कारनामा वहां मौजूद किसी ने कैमरे कैद कर लिया और सोशल मीडिया पोस्ट कर दिया। जिसके बाद यह वीडियो वायरल हो रहा है।
पूर्व आईपीएस अधिकारी ने की कार्रवाई की मांग
बता दें कि कार का नंबर प्लेट तेलंगाना का है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स शख्स पर बच्चियों की जान को खतरे में डालने की बात कह रहे हैं। कुछ ने तो ड्राइवर को अरेस्ट तक भी बात कह दी। मालूम हो कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @InGoa24x7 नाम की यूजर आईडी से शेयर किया गया है। इस वीडियो पर पूर्व आईपीएस अधिकारी मुक्तेश चंदेर ने अपना रिएक्शन देते हुए कहा, ‘गोवा आने वाले कई पर्यटकों में यह गलत धारणा है कि गोवा में हर चीज की इजाजत है। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.' दूसरे यूजर ने लिखा है, 'ऐसे लोगों के कारण ही गोवा बेवजह बदनाम हो रहा है।'
यह भी पढ़ें: मुंबई से पैदल चलकर अयोध्या पहुंचेंगी शबनम, 1,425 किलोमीटर का तय करेंगी सफर
Updated on:
28 Dec 2023 07:53 pm
Published on:
28 Dec 2023 06:57 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
