केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने डिजिटल मीडिया (Digital Media) के कारण आर्थिक रूप से प्रभावित हुए पारंपरिक मीडिया को रेस में टिके रहने के लिए मुआवजे पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि डिजिटल मीडिया ने उस पारंपरिक मीडिया को आर्थिक रूप से प्रभावित किया है, जो पत्रकारिता की अखंडता और संपादकीय प्रक्रियाओं में भारी निवेश करता है। भारतीय प्रेस परिषद की ओर से शनिवार को यहां नेशनल मीडिया सेंटर में राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने फेक न्यूज से निपटने और लोकतंत्र की रक्षा के लिए डिजिटल मीडिया में जवाबदेही की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को यह सुनिश्चित करने के लिए समाधान तैयार करने होंगे कि उनके सिस्टम का हमारे समाज पर क्या प्रभाव पड़ रहा है।