5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Telangana: ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट हुआ क्रैश, महिला ट्रेनी पायलट की मौत

तेलंगाना के नालगोंडा जिले में एक निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में विमान में मौजूद महिला ट्रेनी पायलट की मौके पर ही मौत हो गई है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर दुख जताया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Arsh Verma

•

Updated: 26 Feb 2022, 6:37 PM IST

Training Aircraft Crashes in Telangana woman trainee pilot dies

तेलंगाना के नालगोंडा में विमान दुर्घटनाग्रस्त:

तेलंगाना में शनिवार को एक निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस गंभीर हादसे में एक महिला ट्रेनी पायलट की मौत हो गई। ये हादसा तेलंगाना के नालगोंडा जिले में हुआ है। बताया जा रहा है कि महिला पायलट की पहचान महिमा गजराज के नाम से हुई है। ये विमान एक निजी फाइलिंग एकेडमी फ्लाईटेक एविएशन एकेडमी का है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसकी जानकारी दी और दुख जताया।


कैसे हुआ तेलंगाना में ये हादसा:

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विमान - फ्लाईटेक एविएशन सेसना 152 (Aviation Cessna 152) ने आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के माचेरला से उड़ान भरी थी। माना जा रहा है कि जमीन से टकराने से पहले यह एक बिजली के खंभे से टकराया। यह आंध्र प्रदेश-तेलंगाना सीमा के पार उड़ रहा था और तेलंगाना में नलगोंडा जिले के तुंगतुर्थी गांव में एक कृषि क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पीड़िता ट्रेनी पायलट महिमा इस संस्थान में कमर्शियल पायलट कोर्स कर रही थी।


केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर लिखा:

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया ने ट्वीट करते हुए लिखा, “तेलंगाना के नलगोंडा में एक प्रशिक्षण विमान के दुखद दुर्घटना के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। एक जांच दल को घटनास्थल पर भेजा गया है। दुर्भाग्य से, हमने स्‍टूडेंट पायलट को खो दिया है।


पुलिस के द्वारा सूचना के मुताबिक:

पुलिस के मुताबिक हादसे के तुरंत बाद ही महिला पायलट की मौत हो गई। हादसे में विमान पूरी तरह टूटा हुआ नजर आया और इससे हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। हालांकि इस मामले में ज्यादा जानकारी जांच के बाद ही मिल सकेगी। इसके अलावा निजी एविएशन इंस्टीट्यूट की तरफ से इस मामले में कोई बड़ी जानकारी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें-तेलंगाना : मेडारम में विश्व का सबसे बड़ा आदिवासी मेला शुरू