
कांग्रेस पार्टी ने आज बड़ा फैसला करते हुए त्रिपुरा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बिलाल मिया को 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया है। पार्टी ने उन पर पार्टी विरोधी गतिविधी में शामिल होने का आरोप लगाया है। सूत्रों की मानें तो बिलाल मियां राज्य में होने वाले उपचुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
इधर सरकार के मंत्री मिले उधर कुर्सी गई
त्रिपुरा की राजनीति को करीब से जानने वाले बताते है कि कांग्रेस के वर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व राज्य मंत्री मिया से कुछ दिन पहले प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मंत्री रतन लाल नाथ और सुशांत चौधरी ने उनके घर सिपाहीजाला जिले के सोनामुरा में जाकर मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद से ही उनके भाजपा में में शामिल होने की अटकलें तेज हो गईं।
मिया ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा
बता दें कि पार्टी की कार्रवाई से पहले ही बिलाल मिया ने बुधवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को संबोधित एक पत्र लिखकर इस्तीफा दिया था। उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी पिछले 44 वर्षों से मेरा राजनीतिक घर रही है। इस अवधि के दौरान मैंने मुझे सौंपी गई विभिन्न क्षमताओं में पार्टी की सेवा की है। वर्तमान में मैं TPCC कार्यकारी अध्यक्ष का पद संभाल रहा हूं। मैं तत्काल प्रभाव से कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता के साथ-साथ सभी पार्टी पदों से इस्तीफा दे रहा हूं।
भाजपा में शामिल होंगे मिया
सूत्रों के मुताबिक मिया मुख्यमंत्री माणिक साहा और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य की उपस्थिति में बॉक्सानगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कुलुबारी में आयोजित एक कार्यक्रम में मिया भाजपा में शामिल होने वाले हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि त्रिपुरा में उपचुनाव से पहले यह कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका है क्योंकि जिन सीटों पर उपचुनाव हैं, वहां के अल्पसंख्यक मतदाताओं के ऊपर मिया का काफी प्रभाव है।
ये भी पढ़ें: चंद्रयान के नाम से जाना जाएगा भारत का ये चौराहा, DM ने दिया नाम बदलने का आदेश
Published on:
24 Aug 2023 07:43 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
