
Tripura Nagaland Meghalaya Assembly Election 2023 Exit Poll Updates
Tripura Nagaland Meghalaya Exit Poll: नॉर्थ ईस्ट के तीन राज्य त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान हो चुका है। अब सबकी निगाहें रिजल्ट पर टिकी है। त्रिपुरा, मेघालय और नागलैंड का विधानसभा चुनाव परिणाम 2 मार्च को सामने आएगा। इससे पहले आज यानी कि 27 फरवरी को मेघालय और नागलैंड में हुए विधानसभा चुनाव के समाप्त होते ही तीनों राज्यों के एग्जिट पोल सामने आए। एग्जिट पोल में त्रिपुरा में फिर से भाजपा की वापसी के संकेत मिले हैं। त्रिपुरा में इस समय डॉ. माणिक साहा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। जबकि नागालैंड और मेघालय में आज संपन्न हुए मतदान के बाद एग्जिट पोल आने में थोड़ी लेट लगी। एग्जिट पोल के अनुसार मेघालय में त्रिशंकु नतीजे आ सकते हैं। इन तीनों राज्यों में विधानसभा की 60-60 सीटें है। यहां बहुमत के लिए 31 सीटों पर जीत जरूरी है।
त्रिपुरा के एग्जिट पोल में बीजेपी की वापसी-
त्रिपुरा चुनाव को लेकर Axis My India के एग्जिट पोल में फिर से बीजेपी की सरकार बनने के आसार बताए गए हैं। एक्सिस माई इंडिया के अनुसार त्रिपुरा में बीजेपी गठबंधन को 36 से 45 सीटें मिल सकती हैं। जो स्पष्ट बहुमत से आगे है। दशकों तक लेफ्ट का गढ़ रहे त्रिपुरा में इस बार वाम दलों ने कांग्रेस के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा था। लेकिन इस गठबंधन के बाद भी एग्जिट पोल में दोनों दलों के लिए निराशा है। एक्सिस माई इंडिया के अनुसार त्रिपुरा में लेफ्ट-कांग्रेस गठबंधन को 9 से 11 सीटें आ सकती हैं।
टिपरा मोथा को मिल सकती है 9-16 सीटें-
इस साल त्रिपुरा के राजशाही परिवार के वंशज प्रद्योत किशोर माणिक्य देबबर्मा ने टिपरा मोथा पार्टी बनाकर पहली बार चुनाव लड़ा था। इनकी पार्टी को करीब 20% वोट मिलने का अनुमान है। त्रिपुरा चुनाव में टीएमपी लेफ्ट से भी बेहतर प्रदर्शन करती दिख रही है। एग्जिट पोल के मुताबिक इस चुनाव में टीएमपी को 9 से 16 सीटें मिल सकती हैं। टीएमपी ने इस बार जमीन पर तगड़ी मेहनत की है।
मेघालय में त्रिशंकु नतीजे के आसार-
मेघालय में आज ही विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न हुआ है। यहां के एग्जिट पोल में मेघालय के नतीजे त्रिशंकु विधानसभा की ओर संकेत कर रहे हैं। Axis My India के एग्जिट पोल के अनुसार यहां इस बार किसी भी पार्टी को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। एनपीपी के खाते में 18 से 24, बीजेपी की 4 से 8, कांग्रेस 6 से 12 सीटें रह सकती हैं। यानी कि किसी को भी बहुमत नहीं मिल रहा है। मेघालय में विधानसभा की 60 सीटें है। यहां बहुमत के लिए 31 सीटों पर जीत जरूरी है।
नागालैंड से भी भाजपा के लिए खुशखबरी-
एग्जिट पोल में नागालैंड से भी भाजपा के लिए खुशखबरी है। 60 विधानसभा सीटों वाले नागालैंड में आज ही मतदान हुआ है। एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार नागालैंड में एक बार फिर एनडीपीपी और बीजेपी गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। प्रचंड बहुमत के साथ वापसी के संकेत हैं. गठबंधन को 38 से 48 सीटें मिल सकती हैं, कांग्रेस को 1 से 2, एनपीएफ को 3 से 8।
यह भी पढ़ें - मेघालय और नागालैंड में हुए विधानसभा चुनाव के पल-पल के अपडेट
Updated on:
28 Feb 2023 10:32 am
Published on:
27 Feb 2023 08:05 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
