
Vaishali Viral Video: बिहार के वैशाली जिले की एक पंचायत ने तुगलकी फरमान दे दिया। जिसके बाद चार बच्चों की मां के सिर के बाल काट दिए गए। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला को घरने से भागने के आरोप में यह सजा दी गई है। पुलिस वायरल वीडियो और मामले की जांच में जु़टी हुई है।
दरअसल यह मामला वैशाली के देशराजपुर गांव का है। जहां पिछले दिनों चार बच्चों की मां घर से चली गई, कुछ दिन बाद जब लौटी तो पति से विवाद होने लगा। मामला पंचायत तक पहुंचा तो पंच-पटेलों ने महिला के सिर के बाल काटने का तुगलकी फरमान सुना दिया। औरोप है कि पति ने पत्नी को घर में बांधकर कैंची से सिर के बाल काट दिए। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
खबरों के अनुसार, स्थानिय पार्षद पति दिपक कुमार ने यह तुगलकी फैसला सुनाया है। इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पहुंच गई और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। महनार एसडीपीओ प्रीतीश कुमार के अनुसार, पीड़िता और उसके पति से थाने में पुछताछ की गई है।
इस मामले में जो भी आरोपी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से इलाके में रोष है। वहीं पुलिस भी इस घटना को गंभीरता से ले रही है। पुलिस ने पंच-पटेलों की भी तलाश शुरू कर दी है। जल्द इस मामले में पुलिस कड़ा एक्शन ले सकती है।
Published on:
01 Mar 2024 04:57 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
