
turkey earthquake survivors
तुर्की और सीरिया में आए शक्तिशाली भूकंप से चारो तरफ से तबाई मची है। दोनों में अब तक 28 हजार से लोगों जाने जा चुकी है। अभी मलबों में से लगातार शव निकाले जा रहे है। कड़ाके की ठंड में भी दिन और रात बचाव और राहत के लिए अभियान चलाया जा रहा है। भारतीय सेना ने वहां हैताए में एक फील्ड हॉस्पिटल चालू किया है जहां पर भूकंप से प्रताड़ित लोगों का इलाज किया जा रहा है। यह हॉस्पिटल इतनी भीषण तबाही के बावजूद सिर्फ 6 घंटों के अंदर ही सेट किया गया था। हॉस्पिटल लगातार 24 घंटे चलाया जा रहा है और घायलों का इलाज किया जा रहा है।
भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन दोस्त’ के हिस्से के रूप में स्थापित एक फील्ड अस्पताल ने संचालन शुरू कर दिया है। फील्ड अस्पताल में तुर्की के भूकंप से पीड़ित लोगों की मदद के लिए सर्जरी और आपातकालीन कमरे तैयार किए है। यह फील्ड अस्पताल हटे प्रांत में स्थित है। 60 पैरा फील्ड अस्पताल भारतीय सेना के पैरा-ब्रिगेड का एक हिस्सा है, जिसने एक स्कूल भवन में अपना अस्पताल स्थापित किया।
लेफ्टिनेंट कर्नल यदुवीर सिंह 60 पैरा फील्ड हॉस्पिटल के कमांडिग ऑफिसर हैं। यदुवीर सिंह ने एक मीडिया चैनल से चर्चा के दौरान कहा कि कम से कम 800 घायलों का अभी तक हॉस्पिटल में इलाज किया जा चुका है। कर्नल सिंह ने यह भी कहा कि वह जब तक जरूरत होगी तब तक यहां पर लोगों का इलाज करने के लिए तैयार हैं।
यह भी पढ़ें- तुर्की-सीरिया में मौत 28000 के पार, शवों का मिलना जारी, वीडियो में देखें दर्दनाक मंजर
फील्ड हॉस्पिटल के सेकंड कमांड लेफ्टिनेंट कर्नल आदर्श ने बताया कि वह अब तक 10 मेजर सर्जरी हॉस्पिटल में की है। इस दौरान तुर्की में कई लोगों ने भारतीय सेना के इस जज्बे की खुलकर तारीफ की है। इलाज के बाद एक पेशेंट ने कहा, थैंक्यू हिंदुस्तान। हम सराहना करते हैं कि वे हमारे साथ हैं। हम खुश हैं क्योंकि वे यहां पर हैं।
आपको बता दे कि इस हफ्ते एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें एक तुर्की महिला भारतीय सेना की महिला जवान को गले लगाती और किस करती हुई नजर आ आई। इस पोस्ट को भारतीय सेना के एडिशनल डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ पब्लिक इंफोर्मेशन ने शेयर किया था। उन्होंने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा था, वी केयर।
Published on:
12 Feb 2023 02:02 pm

बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
