2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हरियाणा में कांग्रेस के दो विधायकों ने सीएम सैनी की तारीफ, पार्टी की बढ़ाई चिंता

Haryana News: कांग्रेस विधायकों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्रशंसा नारायणगढ़ और सिरसा की यात्रा के दौरान की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चण्डीगढ़ हरियाणा

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 25 Jan 2025, 7:01 PM IST

Nayab Singh Saini

Nayab Singh Saini

Haryana Congress: हरियाणा में पिछले साल कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। दरअसल, हरियाणा कांग्रेस अंतर्कलह से जूझ रही है। विधानसभा चुनाव के दौरान भी पार्टी में अंतर्कलह की बातें सामने आई थी। वहीं अब कांग्रेस के दो विधायकों ने हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी की तारीफ की है। नारायणगढ़ से कांग्रेस विधायक शैली चौधरी और सिरसा से विधायक गोकुल सेतिया ने सीएम सैनी की तारीफ की और उन्हें कर्मठ सीएम भी बताया। दोनों विधायकों द्वारा सीएम सैनी की तारीफ करने के बाद अटकले तेज हो गई कि कुछ कांग्रेस विधायक बीजेपी में शामिल हो सकते है, लेकिन बीजेपी ने इस तरह की अटकलों से साफ इनकार कर दिया है।

‘धन्यवाद दौरे’ के दौरान की तारीफ

बता दें कि कांग्रेस विधायकों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की यह प्रशंसा नारायणगढ़ और सिरसा की यात्रा के दौरान की। दरअसल, सीएम सैनी धन्यवाद दौरे पर है जहां वे क्षेत्रों की मांगों और जरूरतों के आधार पर वित्तीय अनुदान प्रदान कर रहे हैं।

सीएम तारीफ में क्या बोलीं कांग्रेस विधायक

नारायणगढ़ में 20 जनवरी को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधायक शैली चौधरी के साथ मंच साझा किया, उस समय विधायक ने कहा कि यह नारायणगढ़ के लिए सम्मान की बात है कि हमारे पास एक मेहनती मुख्यमंत्री है। हम भाग्यशाली भी हैं क्योंकि वह यहीं से है। विधायक ने आगे कहा कि हमारा निर्वाचन क्षेत्र राजनीतिक और विकास दोनों ही दृष्टि से कमजोर था। राजनीतिक कमी को दूर कर दिया गया है क्योंकि सैनी यहीं से हैं, लेकिन विकास के संबंध में, मैं उनसे हमारी अन्य मांगों को पूरा करने का अनुरोध करना चाहूंगी। इस दौरान विधायक ने अपनी मांगे गिनाई।

सीएम ने मानी विधायक की बात 

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने विधायक की बात मानते हुए 43.28 करोड़ रुपये की लागत वाली 10 विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इसके अलावा सहकारी चीनी मिल की स्थापना, किसानों की लंबे समय से लंबित मांग, बागवानी महाविद्यालय और हॉकी के लिए एस्ट्रोटर्फ की स्थापना और गांवों के विकास के लिए 20 करोड़ रुपए के अनुदान की भी घोषणा की।

यह भी पढ़ें- ‘एक्सीडेंटल PM थे नेहरू, अंबेडकर या पटेल को बनना चाहिए था प्रधानमंत्री’, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दिया बयान, अब कांग्रेस ने किया पलटवार

सिरसा में गोकुल सेतिया ने सीएम की तारीफ

सीएम नायब सिंह सैनी की सिरसा में विधायक गोकुल सेतिया ने तारीफ की। विधायक ने सीएम की तारीफ करते हुए कहा कि मैंने डिप्टी कमिश्नर को एक अनुरोध भेजा था कि मैं मुख्यमंत्री का स्वागत करना चाहता हूं। लेकिन मुझे अंदर नहीं जाने दिया। जब सीएम को पता लगा तो उन्होंने तीन मिनट तक मेरा इंतजार किया, अपनी कार रोकी और मेरा सम्मान किया। मैंने ऐसा व्यक्ति कभी नहीं देखा जिसने मेरा इतना सम्मान किया हो। अमित शाह के सामने नायब सिंह सैनी का बड़ा बयान, देखें वीडियो...