
Landslide in Shimla : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। शिमला के बाहरी इलाके अश्वनी खड्ड में भूस्खलन में दो मजदूरों की मौत हो गई। इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए है। मरने वाले दोनों श्रमिक बिहार के बताए जा रहे है। पुलिस ने इस घटना की पुष्ट करते हुए कहा कि फिलहाल राहत बचाव कार्य चल रहा है। शिमला के उपायुक्त अनुपम कश्यप ने घटनास्थल का दौरा किया और राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया।
जिंदा दफन हो गए सो रहे मजदूर
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान हो गई है। मरने वाले दोनों मजदूर बिहार के रहने वाले है। मृतक राकेश (31) और राजेश (40) भूस्खलन के समय एक स्टोन क्रशर के पास झोपड़ियों में सो रहे थे और जिंदा दफन हो गए। शवों को मलबे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Published on:
06 Feb 2024 06:18 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
