
दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के द्वारका इलाके में एक सैलून के अंदर घुसकर दो लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी गई। जिसके बाद से इलाके में तनाव का माहौल व्याप्त है। मृतकों की पहचान सोनू और आशीष के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर इलाके की घेराबंदी कर दी और आरोपियों की जांच में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक, पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि नजफगढ़ पुलिस थाने में एक पीसीआर कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने बताया कि इंद्रा पार्क में पिलर नंबर 80 पर एक सैलून में जमकर फायरिंग हुई है।
[typography_font:14pt;" >इलाके में मचा हड़कंप
गौरतलब है कि सैलून के अंदर गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। सैलून में ताबड़तोड़ फायरिंग की अवाज सुन आसपास के लोग इकट्ठा हो गए थे। सैलून खून में चारों तरफ खून पसरा हुआ है।
Updated on:
09 Feb 2024 09:23 pm
Published on:
09 Feb 2024 09:19 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
