8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ईरान और पकिस्तान से आ रहा दो पश्चिमी विक्षोभ, जम्मू कश्मीर से तमिनलाडू तक होगी भारी बारिश

दीपावली से पहले मौसम ने जबरदस्त करवट ले ली है। अगले 72 घंटे में तापमान में काफी गिरावट आने जा रही है। उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तानी के पूर्व हिस्से पर बना हुआ है।

2 min read
Google source verification
weather_news.png

दीपावली से पहले मौसम ने जबरदस्त करवट ले ली है। अगले 72 घंटे में तापमान में काफी गिरावट आने जा रही है। उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तानी के पूर्व हिस्से पर बना हुआ है। एक दूसरा पश्चिम विक्षोभ ईरान के आसपास बना हुआ है। वहीं दक्षिण भारत में उत्तर पूर्व अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। अगले 24 घंटे में यह पश्चिम की तरफ बढ़कर खत्म हो जाएगा।

इसके कारण दक्षिणी प्रायद्वीप तमिनलाडू और केरल में अगले दो दिनों तक भारी बारिश का दौर देखने को मिलेगी। उत्तर पश्चिम भारत में बने दो पश्चिम विक्षोभ के कारण इसके कारण जम्मू—कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लददाख और उत्तराखंड में अगले तीन दिनों तक बारिश और बर्फबारी की संभावना है। पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी राजस्थान में 10 नवंबर को हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। अगले पांच दिनों की बात करें तो दक्षिणी प्रायद्वीप में बारिश देखने को मिलेगी। उत्तर पश्चिम भारत में जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बर्फबारी होगी।

जम्मू-कश्मीर में गुरुवार और शुक्रवार को व्यापक हल्की से मध्यम बारिश या हिमपात होने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने बुधवार को बताया कि बुधवार को बादल छाए रहेंगे लेकिन शुष्क रहेंगे लेकिन देर शाम के दौरान जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग ऊंचे इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी के आसार है। विभाग ने कहा है कि नौ और 10 नवंबर को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश के ऊंचे इलाकों में व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होने का अनुमान है।

मौसम कार्यालय ने कहा कि उत्तर पश्चिमी भागों और ऊंचे इलाकों, मुगल रोड, सिंथन टॉप, राजदान दर्रा और जोजिला दर्रा सहित सड़कों पर 4-5 इंच बर्फबारी की संभावना है, घाटी के मैदानी इलाकों के अधिकांश हिस्सों में बारिश होगी। कार्यालय ने कहा है कि मौसम शुष्क रहेगा क्योंकि 10 से 16 नवंबर तक भारी वर्षा की कोई खास संभावना नहीं है।