Udhampur Encounter: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ के दौरान गुरुवार को जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी को मार गिराया गया, जबकि उसके तीन सहयोगी बसंतगढ़ के घने बिहाली जंगल में फंसे हुए हैं। इस अभियान को ‘ऑपरेशन बिहाली’ नाम दिया गया। सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने संयुक्त रूप से खुफिया जानकारी के आधार पर अभियान शुरू किया।