
पटना में प्रदर्शन (फोटो- Pratik Patel एक्स पोस्ट)
केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में लागू किए गए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC 2026) ने एक बड़ा विवाद पैदा कर दिया है। नियम लागू किए जाने पर जहां कुछ छात्र संगठन इसके विरोध में सड़कों पर उतर आए थे वहीं अब कुछ अन्य छात्र समूह इस नियम को हटाए जाने के विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज बिहार की राजधानी पटना में भी छात्रों द्वारा प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। छात्र UGC नियम लागू करने की मांग करते हुए पटना कॉलेज से गांधी मैदान तक मार्च निकाल रहे हैं।
छात्र जमकर कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ नारेबाजी करते हुए फैसला वापस न लिए जाने तक आंदोलन जारी रखने की बात कह रहे हैं। प्रदर्शन को नियंत्रण में रखने के लिए मार्च के मार्ग में भारी पुलिसबल तैनात किया गया। पुलिस ने लोगों से रास्ते से पीछे हटकर उनकी सहायता करने की अपील की। जेपी गोलंबर पर आंदोलनकारियों को रोकने के लिए पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग की गई। लेकिन प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग पर चढ़कर नारेबाजी करने लगे और उन्होंने बैरिकेडिंग तोड़ दी।
स्थिति को काबू में लाने के लिए पुलिस द्वारा वाटर कैनन की गाड़ी मंगवाई गई। पुलिस लगातार छात्रों से वापस लौटने की अपील कर रही है। लेकिन प्रदर्शनकारी पुलिस की चेतावनियों को नजरअंदाज करते हुए लगातार आगे बढ़ रहे हैं। इसी दौरान एक छात्र ने कहा कि हम सिर पर कफन बांधकर निकले हैं और सरकार को नए नियम लागू करने ही होंगे। सरकार जब तक UGC के नए नियम लागू नहीं करती तब तक हम पीछे नहीं हटेंगे। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्राएं भी शामिल हुई है। लगातार चेतावनियों के बाद भी जब छात्र नहीं रुके तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेना शुरू कर दिया।
Updated on:
02 Feb 2026 04:43 pm
Published on:
02 Feb 2026 04:40 pm

बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
