2 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UGC पर रोक के बाद जज को दी गाली, देश को आग लगाने की कही बात, युवक का भड़काऊ वीडियो वायरल

सुप्रीम कोर्ट द्वारा UGC पर रोक लगाने के बाद बिहार के एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के जज को गाली देते हुए सुनाई दे रहा है और देश में आग लगाने की बात कह रहा है।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Himadri Joshi

•

Jan 30, 2026

Rudra Pratap Kushwaha

रुद्र प्रताप कुशवाहा (फोटो- रुद्र प्रताप कुशवाहा फेसबुक )

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) नियम ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया। देश में उच्च शिक्षा में समानता लाने के लिए लाए गए इस नियम का जहां कुछ लोगों ने समर्थन किया वहीं सामान्य वर्ग के छात्रों और संगठन इसके विरोध में उतर आए। इसके बाद यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा और कोर्ट ने इस नियम को भेदभाव वाला बताते हुए इस पर रोक लगा दी। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से भड़के एक युवक का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवक ने इस वीडियो में कोर्ट के इस फैसले को गलत बताते हुए जजों के खिलाफ विवादित टिप्पणी की और देश में आग लगाने की बात भी कही है। पुलिस इस युवक की तलाश में जुट गई है।

युवक की पहचान रुद्र प्रताप कुशवाहा के रूप में हुई

जानकारी के मुताबिक, वीडियो में दिख रहे युवक का नाम रुद्र प्रताप कुशवाहा है और उसी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर गुरुवार शाम यह वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में युवक गैर-स्वर्ण लोगों को इस नियम के समर्थन में जागरुक होने की बात कह रहा था। इस 6 मिनट लंबे वीडियो में युवक ने कई भड़काऊ बातें की और अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया। वीडियो में युवक हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के जजों के लिए गलत भाषा का उपयोग कर रहा है। उसने वीडियो में जज को गाली दी और उनके लिए कई विवादित बाते कही। वीडियो में आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल होने के चलते यहां नहीं दिखाया गया है।

पुलिस कर रही युवक की तलाश

युवक ने यह वीडियो पोस्ट कर बिहार और दिल्ली के प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। यह वीडियो सामने आने के बाद तेजी से वायरल होने लगा। इसके बाद बिहार पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए पटना पुलिस को इसकी जांच के आदेश दिए। शुरुआती जांच के अनुसार वीडियो में दिख रहा युवक पटना का रहने वाला है और पहले भी कई बार सोशल मीडिया पर विवादित बयान दे चुका है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग