
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) नेट दिसंबर 2023 परीक्षा का रिजल्ट आज घोषित किया जाएगा। इस बार 9,45,918 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, पिछले कई दिनों से सभी उम्मीदवार नतीजों का इन्तजार बेसब्री से कर रहे हैं। ऑफिसियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर आप अपने परिणाम चेक कर सकेंगे। बता दें की दिसंबर 2023 में यूजीसी नेट परीक्षा का कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट 6 दिसंबर से 19 दिसंबर 2023 तक हुआ था। देश के लगभग 300 शहरों में अभ्यर्थियों ने यूजीसी नेट परीक्षा दी थी। देश के यूनिवर्सिटीज और अन्य उच्च शिक्षा संस्थानों में जूनियर प्रोफेसर फेलोशिप (जेआरएफ) और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए यूजीसी की नेट परीक्षा का आयोजन किया जाता है।
रिजल्ट कैसे चेक करना है जानिए
- अभ्यर्थी रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in या nta.nic.in पर जाएं।
- फिर UGC NET 2023 दिसंबर परीक्षा रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- यहां स्क्रीन पर मांगे गए विवरण को दर्ज कर सबमिट करें।
- फिर आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
- अब चेक करें और डाउनलोड करें।
जूनियर प्रोफेसर फेलोशिप (जेआरएफ) के लिए कौन पात्र होगा?
जो उम्मीदवार कट ऑफ मार्क्स से ज्यादा अंकों के साथ परीक्षा में सफल होंगे, वह सहायक प्रोफेसर या जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) के पद के लिए पात्र माने जाएंगे।
रिजल्ट में चेक करें ये 10 चीजें
कई बार रिजल्ट में कुछ गलतियां हो जाती हैं एहतियातन ये 10 चीजें अनिवार्य रूप से चेक कर लें।
- उम्मीदवार की व्यक्तिगत विवरण यानी (एप्लिकेशन नंबर, रोल नंबर, पिता का नाम, माता का नाम,
- कैटेगरी
- किस सब्जेक्ट की परीक्षा दी थी
- उस विषय के लिए रजिस्टर्ड उम्मीदवारों की संख्या
- परीक्षा में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या
- रिजल्ट में अधिकतम अंक
- हर पेपर में हासिल किए गए अंक
- हर पेपर में हासिल किए गए परसेंटाइल
- कुल प्राप्त अंकों का प्रतिशत
- परीक्षा की तारीख
Published on:
17 Jan 2024 11:52 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
