12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां अधपकी बिरयानी पर मचा महासंग्राम, ग्राहक ने वेटर को मारा थप्पड़, Video में देंखे क्या हुआ आगे

Hyderabad : नए साल के मौके पर जश्न मनाने और डिनर करने गए बिरयानी को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट की घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

2 min read
Google source verification
 uge fight over biryani on occasion of New Year in Hyderabad customer slapped waiter

हैदराबाद में आजकल खाने को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है। कुछ दिनों पहले शादी समारोह में बोन मैरो न होने की वजह से शादी टूटने की खबर आने के बाद एक और बड़ा कांड हो गया। दरअसल, हैदराबाद रविवार रात एक परिवार नए साल के मौके पर जश्न मनाने और डिनर करने के लिए शहर के फेमस ग्रांड होटल गया था, जहां उन्होंने खाने में बिरयानी ऑर्डर किया। लेकिन जब परिवार ने बिरयानी के पके न होने की शिकायत दी तो होटल कर्मचारी भड़क गए और बहस करने लगे इस पर ग्राहक ने वहां मौजूद वेटर को थप्पड़ मार दिया इसके बाद अधपकी बिरयानी को लेकर महासंग्राम मच गया।


नए साल के मौके पर होटल में खाना खाने गया था परिवार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हैदराबाद के धूलपेट इलाके का एक परिवार रविवार को नए साल के मौके पर जश्न मनाने और डिनर करने के लिए शहर के फेमस ग्रांड होटल गया था। यहां उन्होंने खाने में बिरयानी ऑर्डर किया। इस पर होटल के कर्मचारियों ने परिवार के लोगों को अधपकी बिरयानी दे दी। बिरयानी के पके न होने पर ग्राहक ने दोबारा पका कर लाने के लिए कहा। जब फिर बिरयानी लाई गई तब भी वह अधपकी ही थी। इस पर परिवार ने कर्मचारियों से सवाल करने शुरू कर दिए।

इस पर बहस इतनी बढ़ गई कि ग्राहक ने वेटर को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद वेटर ने तुरंत अपने साथियों को बुला लिया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और दोनों तरफ से जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान होटल के कर्मचारी मारने के लिए वायपर और कुर्सियां जैसे सामान का इस्तेमाल करते दिखे।


मामले में छह गिरफ्तार

होटल के कर्मचारियों ने कथित तौर पर ग्राहकों पर लाठियों से हमला किया। मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें महिलाओं को चिल्लाते हुए सुना जा सकता है। वीडियो के वायरल होने पर पुलिस ने केस दर्ज कर छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में इन लोगों को जमानत पर छोड़ दिया गया।

असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर ए चंद्रशेखर ने बताया कि एबिड्स पुलिस ने आरोपी वेटरों और अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 324 (जानबूझकर खतरनाक हथियार से चोट पहुंचाना), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान), 509 (एक महिला की विनम्रता का अपमान करने के इरादे से अधिनियम) के तहत उल्लंघन के लिए मामला दर्ज किया है।