15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गणतंत्र दिवस पर भारत बायोटेक की नेजल कोविड वैक्सीन iNCOVACC लांच, स्वास्थ्य मंत्री बोले- ये सशक्त नेतृत्व का प्रमाण

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया और विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने भारत बायोटेक की नेजल कोविड वैक्सीन iNCOVACC को लांच किया, जो कोरोना के खिलाफ दुनिया की पहली नेजल वैक्सीन है।

2 min read
Google source verification
union-health-minister-dr-mansukh-mandaviya-launches-bharat-biotech-s-nasal-covid-vaccine-incovacc-on-republic-day.jpg

Union Health Minister Dr. Mansukh Mandaviya launches Bharat Biotech's Nasal Covid Vaccine iNCOVACC on Republic Day

गणतंत्र दिवस के मौके पर देश की राजधानी दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने मेड-इन-इंडिया iNCOVACC वैक्सीन को लांच कर दिया है। जिसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने ट्वीट करते हुए कहा कि "दुनिया की पहली कोविड नेजल वैक्सीन! आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंत्री जितेंद्र सिंह, डॉ कृष्णा एल्ला व उनकी टीम के साथ 'नेजल वैक्सीन' लांच किया। यह वैक्सीन भारत के सामर्थ्य और क्षमता की मिसाल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व और नए भारत की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।"

इसके साथ ही उन्होंने एक और ट्वीट करते हुए कहा कि "यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है और हमारे वैज्ञानिकों के नवोन्मेषी उत्साह का प्रमाण है। इसने हर भारतीय को गौरवान्वित किया है। हमारे सभी मेहनती वैज्ञानिकों और अन्वेषकों को हार्दिक बधाई, जो आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं।"

एडेनोवायरस वेक्टरेड वैक्सीन है iNCOVACC
इससे पहले भारत बायोटेक ने पिछले साल दिसंबर में घोषणा की थी कि निजी वैक्सीनेशन केंद्रों को इंट्रानेजल वैक्सीन 800 रुपए और सरकार को 325 रुपए प्रति खुराक की दर से बेची जाएगी। इस वैक्सीन की खास बात यह है कि इसको लगाने के लिए किसी भी प्रकार की सूई का इस्तेमाल नहीं होगा और इसे नाक से दिया जाएगा। भारत बायोटेक ने एक बयान में कहा था कि iNCOVACC एक एडेनोवायरस वेक्टरेड वैक्सीन है। इस वैक्सीन का तीन चरणों में क्लीनिकल ट्रायल किया गया है, जिसके परिणाम सफल रहेंगे।

कोविन के जरिए बुक कर सकते हैं अपॉइंटमेंट
iNCOVACC वैक्सीन को भी कोविन वेबसाइट के जरिए बुक किया जा सकता है। इस वैक्सीन की दो खुराक 28 दिन के अंतराल पर लगेगी, जिसे वाशिंगटन विश्वविद्यालय सेंट लुइस के साथ साझेदारी में विकसित किया गया है।

यह भी पढ़ें: इन लोगों को नहीं लगेगी नेजल वैक्सीन', जानिए क्यों? बाकी वैक्सीन से कितनी खास

यह भी पढ़ें: भारत बायोटेक की नेजल वैक्सीन को मिली मंजूरी, नाक में दवा की सिर्फ एक बूंद कोरोना से बचाएगी