13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ये ‘INDIA’ गठबंधन ‘अंडा’ गठबंधन बन जाएगा, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने विपक्षी गठबंधन पर बोला हमला

Piyush Goyal On INDIA Alliance: आज मुंबई में आयोजित इंडिया गठबंधन की बैठक पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, "ये INDIA गठबंधन 'अंडा' गठबंधन बन जाएगा।"

2 min read
Google source verification
पीयूष गोयल

पीयूष गोयल

Piyush Goyal On INDIA Alliance: आज मुंबई में विपक्षी गठबंधन INDIA की तीसरी बैठक हुई। इसमें 26 राजनितिक दलों ने भाग लिया जो बेंगलुरु में भी थे। इस मीटिंग पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि 'ये "इंडिया" गठबंधन अंडा गठबंधन बन जाएगा।' विपक्षी पार्टियों द्वारा बनाई गई इस गठबंधन का मुख्य उद्देश्य 2024 के लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बेदखल करना है।

आज मीटिंग में क्या हुआ

आज मीटिंग के दूसरे और अंतिम दिन 13 सदस्यों की समन्वय समिति (Coordination Committee) के गठन का फैसला लिया गया। इस कमिटी में TMC लीडर अभिषेक बनर्जी, शिवसेना के संजय राउत, AAP के राघव चड्ढा, NCP के शरद पवार, INC के केसी वेणुगोपाल, उमर अब्दुल्ला, हेमंत सोरेन, MK स्टालिन और RJD के तेजस्वी यादव, समाजवादी पार्टी के जावेद खान, JDU के ललन सिंह, CPI के डी. राजा और PDP की महबूबा मुफ्ती शामिल है। आज मीटिंग के दौरान एक और बड़ा फैसला हुआ जिसमें गठबंधन का नारा तय किया गया जिसमें भारत और इंडिया दोनों शामिल है। यह नारा है- जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया।

लोगो तय नहीं, 30 सितंबर तक सीटों का बंटवारा

तीन दौर की बैठक के बाद भी INDIA गठबंधन अपना लोगो टी नहीं कर पाया है। सूत्रों के मुताबिक अब तक जो सुझाव आए हैं उसपर सहमति नहीं बन पाई है इसीलिए कुछ और सुझाव मांगे गए हैं, जिनके आने पर सर्वसम्मति से लोगो पर फैसला लिया जाएगा। इसके अलावा सीट शेयरिंग को लेकर भी फैसला 30 सितंबर तक हो सकता है। लेकिन गठबंधन में शामिल मुख्य पार्टी कांग्रेस अभी सीट शेयरिंग को लेकर जल्दबाजी में नहीं है।

साल के अंत में पांच राज्यों में चुनाव होने वाला है। छतीसगढ़ और एमपी जैसे राज्यों में फ़िलहाल पार्टी की स्थिति थी दिख रही है। इस कारण कांग्रेस के थिंक टैंक को ऐसा लगता है कि विधानसभा चुनावों के नतीजे के बाद ही इस पर फैसला लिया जाए। अगर चुनाव के नतीजे उसके पक्ष में आता है तो सीटों के लिए जब मोलभाव होगी तो उनकी ज्यादा सुनी जाएगी।