16 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में मस्जिद के लाउडस्पीकर पर मचा बवाल, पुलिस चौकी पर हमला

आसनसोल में लाउडस्पीकर ( Asansol Mosque controversy) को लेकर बवाल मच गया। पुलिस ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। जानकारी आई है कि आजाद बस्ती से पूरा मामले की शुरुआत हुई। पढ़ें पूरी खबर...

2 min read
Google source verification
Asansol Mosque controversy,

आसनसोल मस्जिद लाउडस्पीकर विवाद (फोटो-IANS)

पश्चिम बंगाल के आसनसोल (Asansol Mosque controversy) में मस्जिद के लाउडस्पीकर की आवाज कम कराने पर पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच झड़प हो गई। यह तनाव उस समय और बढ़ गया, जब कुछ लोगों ने कथित तौर पर पुलिस चौकी पर हमला किया और तोड़फोड़ की।

मस्जिद की लाउडस्पीकर की आवाज थी तेज

जानकारी सामने आई कि मस्जिद के लाउडस्पीकर की आवाज तेज होने को लेकर एक शिकायत थी। इस पर पुलिस ने एक्शन लिया और आवाज कम करने के लिए बोला गया। हालांकि, इससे विवाद की स्थिति बन गई। जहांगीर मोहल्ला और आसपास के इलाकों में तनाव फैल गया। गुस्साए लोगों ने कथित तौर पर एक पुलिस चौकी पर हमला किया और तोड़फोड़ की। हालांकि, पुलिस ने लाठीचार्ज करते हुए स्थिति को संभाला। घटना के बाद अतिरिक्त बल तैनात किया गया।

स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में

आसनसोल के पुलिस उपायुक्त वीजी सतीश पसुमार्थी ने बताया कि अब स्थिति नियंत्रण में है। सब कुछ पुलिस के नियंत्रण में है और कोई समस्या नहीं है। हम मिले सभी सीसीटीवी फुटेज से उपद्रवियों की पहचान कर रहे हैं और इस घटना में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आजाद बस्ती से नमाज को लेकर शुरू हुई थी विवाद

एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि आजाद बस्ती से नमाज को लेकर विवाद की शुरुआत हुई थी। वहां लाउडस्पीकर की आवाज कम करने की बात उठी थी। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसी घटना है जिसमें कुछ लड़के आए, उन्होंने पुलिस स्टेशन को नुकसान पहुंचाया और कानून अपने हाथ में ले लिया। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। इसके बजाय उन्हें बैठकर बातचीत करनी चाहिए थी। उन्होंने गलत किया है। पुलिस स्टेशन को नष्ट नहीं किया जाना चाहिए। यहां प्रशासन के साथ कोई झगड़ा नहीं है। हम घटना की निंदा करते हैं।

अफवाहों को ध्यान न देने की अपील

वार्ड नंबर 25 के कांग्रेस पार्षद एसएम मुस्तफा ने कहा कि जब हमें यह खबर मिली, तब हम पार्टी दफ्तर में थे। ऐसा क्यों हुआ? इसकी क्या वजह थी? हमें पता चला कि कुछ नौजवानों की पुलिस से बहस हो गई थी। हम इस घटना के पीछे की असल वजह का पता नहीं लगा पाए हैं। लेकिन जिस तरह से यह सब हुआ, वह बिल्कुल भी मंजूर नहीं है। उन्होंने कहा कि हमने थाने आकर स्थिति को देखा है। पुलिस पूरे एक्शन में है। इसके साथ ही, एसएम मुस्तफा ने कहा कि हमारी सभी लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। आसनसोल में स्थिति ठीक है, यहां किसी तरह की परेशानी नहीं है।