
भारतीय लोक सेवा आयोग द्वारा जारी अंतिम नतीजों के अनुसार, श्रुति शर्मा (रोल नंबर 0803237) ने पहला स्थान स्थान प्राप्त किया है। इतिहास की छात्रा श्रुति शर्मा उत्तर प्रदेश की बिजनौर से आती हैं और वे दिल्ली के सेंट स्टीफन्स कॉलेज तथा जवाहर लाल यूनिवर्सिटी दोनों की छात्रा रह चुकी हैं।
इस लिंक से देखें परिणाम
यूपीएससी सिविल सर्विसेस फाइनल रिजल्ट के अंतर्गत ऐसे सभी उम्मीदवारों की सूची जारी हो चुकी है। जिन्हें अंतिम रूप से नियुक्ति के लिए चयनित किया गया है, उस सूची को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, upsc.gov.in पर जारी होने के बाद देख सकते हैं। इसकी पूरी लिंक यहाँ दी गई है। इस लिंक से देखें सफल उम्मीदवारों की लिस्ट - https://upsconline.nic.in/FR-CSM-21-hindi-300522.pdf
पहले तीन स्थानों पर लड़कियां
यूपीएससी 2021 की टॉपर्स लिस्ट में अंकिता अग्रवाल (रोल नंबर 0611497) को दूसरा और गामिनी सिंगला (रोल नंबर 3524519) को तीसरा स्थान मिला है। गौर करने की बात ये है कि सिविल सेवा परीक्षा में पहले तीन स्थानों (UPSC 2021 Toppers List) पर महिला उम्मीदवार सफल हुई हैं।
UPSC Civil Service Final Result 2021 Toppers List
(टॉप 10 )
1 - श्रुति शर्मा
2 - अंकिता अग्रवाल
3 - गामिनी सिंगला
4 - ऐश्वर्य वर्मा
5 - उत्कर्ष द्विवेदी
6 - यक्ष चौधरी
7 - सम्यक एस जैन
8 - इशिता राठी
9 - प्रीतम कुमार
10 - हरकीरत सिंह रंधावा
26 मई तक हुए थे इंटरव्यू
उल्लेखनीय है कि यूपीएससी ने सीएसई 2021 के लिए अधिसूचना 4 मार्च 2021 को जारी करते हुए पंजीकरण शुरू किया था और आखिरी तारीख 24 मार्च थी। इसके बाद प्रारंभिक परीक्षा 27 जून को आयोजित की गयी थी, जिसके नतीजों की घोषणा 29 अक्टूबर को की गई। इसके बाद मुख्य परीक्षा 7 से 16 जनवरी 2022 को आयोजित की गयी और परिणाम 17 मई को जारी हुए। इसके बाद इंटरव्यू राउंड 5 अप्रैल से 26 मई 2022 तक आयोजित किए गए।
Updated on:
30 May 2022 03:24 pm
Published on:
30 May 2022 02:56 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
