ये हादसा नहीं हत्या: दिल्ली बीजेपी
वहीं, दिल्ली भाजपा ने भी अपने आधिकारिक हैंडल 'एक्स' पर फोटो पोस्ट कर लिखा, ''ये हादसा नहीं हत्या है। केजरीवाल गैंग, इस यूपीएससी छात्र की सिर्फ इतनी सी गलती थी कि वो तुम्हारे लंदन में पढ़ने आया था, उसे नहीं पता था की यहां सिर्फ प्रेस कॉन्फ्रेंस से चलने वाली निकम्मी सरकार है! देश की राजधानी में आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही हैं, यहां आम नागरिकों की जान की कोई कीमत नहीं है। केजरीवाल गैंग पर हत्या का मुक़दमा दर्ज होना चाहिए!''