24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Uttarakhand BJP Manifesto: गरीबों को तीन सिलेंडर, किसानों को हर महीने 6 हजार और 5 लाख तक का बीमा देने का वादा

Uttarakhand Election 2022: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस घोषणा पत्र को भाजपा ने दृष्टि पत्र का नाम दिया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र जारी किया। जानिए इस घोषणा पत्र के जरूरी प्वाइंट।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Arsh Verma

•

Updated: 9 Feb 2022, 6:18 PM IST

Uttarakhand Elections 2022 Nitin Gadkari releases BJP manifesto

Nitin Gadkari releases Uttarakhand BJP manifesto:

Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 के लिए सत्ताधारी पार्टी भाजपा ने आज अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। बीजेपी ने अपने इस घोषणा पत्र को दृष्टि पत्र का नाम दिया है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का चेहरा जनता के सामने रखा गया और घोषणा पत्र को जारी किया। भाजपा के इस दृष्टि पत्र में नौकरियों से लेकर फ्री सिलेंडर तक कई बड़े वादे किए हैं। देखिए भाजपा के इस दृष्टि पत्र की खास बातें।


केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि, 'ऋषिकेश से बद्रीनाथ धाम तक सड़क बन गई है। मैं आपको वचन देता हूं कि इसी साल हम चार धाम का काम पूरा करने का काम करेंगे। गंगोत्री धाम में 1600 करोड़ का काम है, जो 9 किलोमीटर बाकी बच गया है। अगर उत्तराखंड के सांसदों का, नेताओं का मुझे सहयोग नहीं मिलता तो यह सब काम मैं पूरा नहीं कर पाता। यह सब काम करते समय काफी अड़चनें आईं लेकिन हमने फिर भी काम पूरा किया है। अब चाहे कितने बादल फटे। बाढ़ आये इन सड़कों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।'



-असंगठित मजदूरों और गरीबों को 6 हजार रुपए तक की पेंशन और 5 लाख रुपए का बीमा कवर प्रदान किया जाएगा।
-जीरो टॉलरेंस ऑफ ड्रग्स की नीति को लागू करने के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा।
-लव जिहाद के कानून में संशोधन कर उसे कठोर बनाया जाएगा. दोषियों को दस साल की सजा का प्रावधान होगा।
-राज्य के सभी गांवों को 4G/5G मोबाइल नेटवर्क एवं हाईस्पीड ब्रॉड बैंड एवं फाइबर इंटरनेट से जोड़ा जाएगा।
-हर जिले के एक अस्पताल को सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में कनवर्ट किया जाएगा।
-पूर्व सैनिकों को आसान लोन देने के लिए जनरल बिपिन रावत पूर्व सैनिक क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट के अंतर्गत ₹5 लाख रुपए तक के लोन पर 50% तक गारंटी कवर दिया जाएगा।
-हिमा प्रहरी योजना के अंतर्गत उत्तराखंड के पूर्व सैनिकों और युवाओं को सीमावर्ती जिलों में बसने के लिए सहायता प्रदान की जाएगी।
-भूमि पर अवैध कब्जा होने के कारण हो रहे भू एवं जनसांख्यकीय परिवर्तन से संबंधित विषयों की जांच और समाधान के लिए हर जिले में एक अधिकार प्राप्त समिति का गठन किया जाएगा।
-असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए 5 लाख तक की बीमा योजना लागू की जाएगी।
-45 नए स्पॉट टूरिज्म प्लेस के रूप में विकसित होंगे।

-केंद्र की नई शिक्षा नीति को शत प्रतिशत लागू किया जाएगा।
-साहसिक टूरिज्म के लिए प्रमोशन बोर्ड बनाया जाएगा।
बुनियादी ढांचे में रोपवे जैसी योजनाओं का विस्तार किया जाएगा।
-190 से बढ़ाकर जन औषधि केंद्र बढ़ाकर 400तक किए जाएंगे।
-सचल चिकित्सालय होगा, मोबाइल अस्पताल का वादा।
-हेल्थ सेक्टर में हर जिले में मेडिकल कॉलेज की तैयारी है।
-बीपीएल परिवारों की महिला मुखिया को 3 हजार हर महीने देने का वादा।
-गरीब महिलाओं को साल में तीन सिलेंडर फ्री मिलेंगे।
-हरिद्वार के लिए मिशन मायापुरी चलाया जाएगा, मंदिरों का सौंद्रीयकर्ण किया जाएगा।
-कुमाऊ के सभी मंदिरों के लिए मानस मंदिर माला योजना बनेगी।
-किसानों को किसान सम्मान निधि के तहत मिलने वाले पैसे के अलावा, राज्य सरकार छह हजार रुपए देगी यानी कुल 12 हजार की राशि दी जाएगी।
-बागवानी, डेयरी के लिए 500- 500 करोड़ का कोष स्थापित होगा।


यह भी पढ़ें-हरीश रावत की मॉर्फ्ड फोटो ट्वीट करने पर उत्तराखंड बीजेपी को चुनाव आयोग का नोटिस

-50 हजार सरकारी नौकरी देने का वादा।
-24 हजार नौकरियां सत्ता में लौटते ही दी जाएंगी।
-प्रदेश के हर जिले में तीन सितारा दो होटलों का निर्माण किया जाएगा।
-बेरोजगारों के लिए मुख्यमंत्री प्रशिक्षु योजना शुरू किया जाएगा. इसके तहत बेरोजगार युवाओं को एक साल तक तीन हजार रुपए हर महीने दिए जाएंगे। यह केंद्र से मिलने वाली राशि के अतरिक्त होगी।
-सड़कों पर बात करते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि पेड़ काटे नहीं जाएंगे ट्रांसप्लाट किए जाएंगे।
-उत्तराखंड के युवाओं को ट्री प्लांटेशन की ट्रेनिंग दी जाएगी।


यह भी पढ़ें-Uttarakhand Election 2022: रुद्रप्रयाग में अमित शाह ने पूछा, कैसी सरकार चाहिए, विकास या भ्रष्टाचार वाली?