
उत्तरकाशी में लव जिहाद पर क्यों मचा है बवाल, जानिए पूरी कहानी
Uttarkashi Love Jihad Case : 'देवभूमि' उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में बीते कुछ दिनों बवाल जारी है। यहां एक हिंदू नाबालिग लड़की की अपहरण की कोशिश के बाद 'लव जिहाद' की चर्चा तेज हुई। लव जिहाद की कहानी सामने आते ही लोगों ने विरोध-प्रदर्शन करना शुरू किया। इसी बीच पोस्टर चिपकाकर लव जिहादियों को दुकानें खाली करने की धमकी दी गई। इस धमकी के बाद उत्तरकाशी के पुरोला से कुछ मुस्लिम परिवारों ने पलायन भी कर दिया है। मामले में 15 जून को देवभूमि रक्षा अभियान द्वारा महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। इस महापंचायत से पहले दुकानें खाली करने की धमकी दी गई है। दूसरी ओर मुस्लिम समाज द्वारा 18 जून को देहरादून में महापंचायत बुलाई गई है। उत्तरकाशी के कथित लव जिहाद मामले की पूरी कहानी जानिए यहां-
42 दुकानदार अफनी दुकान छोड़कर चले गए
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुरोला में लव जिहाद के मामले में हो रहे प्रदर्शन में भाजपा और आरएसएस के लोग भी शामिल थे। इस प्रदर्शनों के बाद करीब 42 दुकानदार अपनी दुकानें छोड़कर चले गए। 3 जून को प्रदर्शन करने वालों का कहना है कि बाहरी लोग और दुकानदार यहां आकर व्यापार की आड़ में कई तरह के अपराध करते हैं। चोरी की घटनाएं होती रहती हैं।
दुकानें खाली करने वाले धमकी भरे पोस्टर
4 जून की रात को कुछ अज्ञात लोगों ने पुरोला बाजार में कुछ दुकानों पर धमकी भरे पोस्टर चिपका दिए गए। इस पोस्टर में लिखा था-
"लव जिहादियों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 15 जून 2023 को होने वाली महापंचायत से पूर्व अपनी दुकानें खाली कर दें। यदि तुम्हारे द्वारा ऐसा किया जाता है तो वह वक्त पर निर्भर करेगा।"
पोस्टर में नीचे देवभूमि रक्षा अभियान (Devbhoomi Raksha Abhiyan) लिखा था।
मुस्लिम समुदाय की दुकानों पर चिपकाए गए पोस्टर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये पोस्टर उन दुकानों पर चिपकाए गए, जिसके मालिक मुस्लिम समुदाय के हैं। बढ़ते तनाव को देखते हुए कुछ दुकानदार इलाका छोड़कर चले गए हैं। स्थानीय लोगों के आक्रोश को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस फ़ोर्स की तैनात की गई।
मिली जानकारी के अनुसार इस घटना के बाद भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के ज़िला अध्यक्ष मोहम्मद जाहिद ने भी सपरिवार उत्तरकाशी छोड़ दिया। वो अपनी दुकान का सारा सामान समेट कर वह देहरादून के लिए रवाना हो गये हैं।
उत्तरकाशी के एसपी ने क्या कहा?
उत्तरकाशी के पुरोला लव जिहाद मामले पर एसपी अर्पण यदुवंशी ने कहा कि पोस्टर सोमवार को ही हटा दिए गए थे। उन्हें चिपकाने वालों की पहचान करने के लिए जांच की जा रही है। एसपी ने कहा,
‘कुछ शरारती तत्वों द्वारा बंद दुकानों पर पोस्टर चस्पा किए गए थे। हमने इन पोस्टरों को हटा दिया है और ऐसा करने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान की जा रही है। जांच के बाद इनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। पुरोला की स्थिति को देखते हुए पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है रात में गश्त बढ़ा दी गई है।’
सीएम पुष्कर सिंह धामी का भी आया बयान
दूसरी ओर इस मामले पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी बयान आया है। उन्होंने कहा है कि राज्य की कानून व्यवस्था बिगड़ने नहीं दी जाएगी। सीएम ने कहा-
‘लव जिहाद हो या लैंड जिहाद हो, इस पर हम सख्ती से कार्रवाई करेंगे। सरकार इस पर सख्ती से काम कर भी रही है। उत्तराखंड शांत प्रदेश है। यहां के मूल स्वरूप को हम बिगड़ने नहीं देंगे। यहां कानून व्यवस्था अच्छी है और लोग भाईचारे से रहते हैं। ऐसे में कोई यहां पर कानून व्यवस्था को तोड़ने का प्रयास करेगा तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।’
मुस्लिम बोले- जबरन खाली करवा रहे दुकान
दूसरी ओर मुस्लिम पक्ष के लोगों का कहना है कि अपहरण की एक घटना को लव जिहाद का रंग दिया जा रहा है। अपहरण की इसी कोशिश में उवेद के साथ-साथ एक जितेंद्र सैनी नामक हिंदू युवक भी शामिल था। हमलोगों को जबरन दुकान बंद करने की धमकी दी जा रही है। इस मामले में 18 जून को देहरादून में मुस्लिम समुदाय ने महापंचायत बुलाई है।
18 जून को मुस्लिम समाज की महापंचायत
देहरादून के पलटन बाजार स्थित जामा मस्जिद में शहर काजी मौलाना मोहम्मद अहमद कासमी की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस पर फैसला लिया गया। महापंचायत मुख्य रूप से मुस्लिमों के पलायन और उत्पीड़न के खिलाफ लिया गया। महापंचायत मुख्य रूप से मुस्लिमों के पलायन और उत्पीड़न के खिलाफ बुलाई गई है। जिसमें देहरादून, विकासनगर, हरिद्वार, रुड़की, हल्द्वानी, ऊधमसिंहनगर समेत अन्य शहरों से मुस्लिम समाज के लोग हिस्सा लेंगे।
5 महीने में उत्तराखंड में लव जिहाद के 48 मामले
उत्तराखंड में लव जिहाद की घटनाओं के बारे में भी बताते हैं। प्रदेश में सिर्फ 5 महीने के भीतर लव जिहाद के 48 मामले सामने आए हैं। पूरे एक साल की बात करें तो यह आंकड़ा 76 है। लव जिहाद की बढ़ती घटनाओं के खिलाफ अब लोग सड़कों पर उतर कर अपना विरोध जता रहे हैं।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में लव जिहाद पर सख्त एक्शन, जानिए सीएम धामी ने अफसरों को क्या आदेश दिए
Updated on:
13 Jun 2023 06:50 am
Published on:
12 Jun 2023 03:28 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
