
बुधवार और गुरुवार की मध्य रात को एक उत्तराखंड में भूकंप के झटके महसूस किये गए। यह भूकंप उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में आया, जहां एक निर्माणाधीन टनल के गिर जाने से 40 मजूदर फंसे हुए हैं। जिसके बाद लोग अपने घरों से निकलकर सुरक्षित स्थान पर भागने लगे। भारतीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक,भूकंप के झटके 16 नवंबर की मध्य रात 02.02 बजे आया और इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल 3.1 दर्ज की गई।
यहीं फंसे हैं 40 मजदूर
गौरतलब है कि बीते रविवार को उत्तरकाशी में एक निर्माणाधीन सुरंग भूस्खलन के कारण ध्वस्त हो गई, जिसके अंदर 40 मजदूर फंस गए हैं।मजदूरों को सकुशल वापस निकालने के लिए लगातार 5 दिन से बचाव अभियान चलाया जा रहा है। बचाव अभियान में सेना, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ की टीमें लगी हुई हैं।
Updated on:
16 Nov 2023 08:29 am
Published on:
16 Nov 2023 08:27 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
