12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वडोदरा नाव हादसा: पीएम मोदी ने पीड़ितों के लिए मुआवजे का किया ऐलान, अबतक 16 की मौत

Vadodara boat accident: वडोदरा नाव हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दु:ख जताया है। इसके अलावा उन्होंने पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Vadodara boat accident

गुजरात के बडोदरा में आज एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां की हरणी झील में बच्चों से भरी एक नाव पलट गई। जिसमें 9 स्कूली बच्चों समेत 16 मौत हो गई है। हादसे के बाद आस-पास के इलाकों में अफरातफरी मच गई है। राहत बचाव कार्य जारी है। दरअसल, एक स्कूल के 27 बच्चों को लेकर कुछ अध्यापक पिकनिक मनाने गए थे। इस दौरान नाव का बैलेंस बिगड़ गया और पलट गई। घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दु:ख जताया है।

क्षमता से अधिक था भार

वहीं, वडोदरा के सांसद रंजनबेन धनंजय भट्ट ने कहा कि हादसे के लिए जो भी जिम्मेदार है उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि रेस्क्यू किए गए बच्चों को कई अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बता दें कि अभी तक हादसे का कारण क्षमता से अधिक भार को बताया जा रहा है।