13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस रूट पर दौड़ेगी नई Vande Bharat Express, 10 घंटे का सफर सिर्फ 6 घंटे में होगा पूरा, जाने कितना होगा किराया

Vande Bharat Express Muzaffarpur To New Jalpaiguri: भारतीय रेलवे बहुत जल्द कई रूटों पर वंदे भारत ट्रेनों का संचालन शुरू करने जा रही है। आने वाले दिनों में वंदे भारत एक्सप्रेस बिहार के मुजफ्फरपुर से चलकर न्यू जलपाईगुड़ी तक जाएगी। इसका रूट क्या होगा, किराया कितना होगा और कितने समय में यह पहुंचाएगी, आइये जानते हैं...

2 min read
Google source verification
Vande Bharat Express New Route

Vande Bharat Express Muzaffarpur To New Jalpaiguri: ट्रेन यात्रियों के लिए खुशखबरी है। इंडियन रेलवे लगातार उन रूटों पर अपना नेटवर्क बढ़ा रही है जहां डिमांड ज्यादा है। अधिकारी ऐसे शहरों को चिन्हित कर रहे हैं जहां से काफी यात्री सफर करते हैं और इसी कड़ी में बिहार के मुजफ्फरपुर को रेलवे ने एक बड़ा तोहफा दिया है। उत्तर बिहार की आर्थिक राजधानी के रूप में पहचान बनाने वाली मुजफ्फरपुर से अब वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) ट्रेन चलेगी। मुजफ्फरपुर से शुरू होने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस न्यू जलपाईगुड़ी (Muzaffarpur-New Jalpaiguri Route) तक जाएगी। इसका रूट और किराया क्या होगा और कितने समय में पहुंच जाएगी, आइये जानते हैं।

Muzaffarpur से New Jalpaiguri पहुंचेएगी मात्रा इतने समय में

मुजफ्फरपुर से चलकर न्यू जलपाईगुड़ी के लिए जाने वाली नई वंदे भारत एक्सप्रेस यात्रियों का काफी समय बचा लेगी। आम तौर पर मुजफ्फरपुर से न्यू जलपाईगुड़ी के लिए अन्य ट्रेनें 10 घंटे का वक्त लेती हैं, लेकिन नई वंदे भारत एक्सप्रेस आपको लगभग इसके आधे समय में पहुंचा देगी। 446 किलोमीटर के इस रूट को Vande Bharat Express सिर्फ 6 घंटे में ही पूरा कर देगी। यह ट्रेन लगभग 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी।

Vande Bharat Express का रूट क्या होगा

मुजफ्फरपुर से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच शुरू होने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के रूट की बात की जाए तो यह बेगूसराय, किशनगंज और कटिहार से होकर गुजरेगी। वंदे भारत एक्सप्रेस को इस रूट पर सिर्फ तीन स्टेशन ही मिलेंगे। रेलवे के इस कदम से न सिर्फ उत्तर बिहार के लोगों को सहूलियत होगी बल्कि कारोबार और अन्य चीजों में भी लोगों को काफी लाभ होगा।

कितना होगा किराया

Muzaffarpur - New Jalpaiguri Route Vande Bharat Express के किराए की बात की जाए तो यह अभी तक तय नहीं हुआ है। लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि इस रूट का किराया 1200 रुपयों से शुरू होकर 2200 रुपयों तक हो सकता है। बता दें कि इस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए ट्रैक मेंटेनेंस का काम तेजी से चल रहा है। और जल्द ही इस ट्रेन को शुरू किया जा सकता है।