
After heavy rains, a road collapsed in Ahmedabad's Vastral area, Congress said 'flood of development in Gujarat'
गुजरात में पूरे प्रदेश में इस समय भारी बारिश हो रही है, जिसके कारण कई जिले बाढ़ कहर झेल रहे हैं। पूरे राज्य में बारिश से मरने वालों की संख्या 100 के पार हो चुकी है। वहीं 14 हजार से अधिक लोग इससे प्रभावित हुए हैं। इसी बीच अहमदाबाद के वस्त्राल इलाके से एक चौकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें सड़क के बीचों-बीच का हिस्सा देखते ही देखते धंस जाता है। राहत की बात यह है कि सड़क पर हल्का गड्ढा होते ही आवाजाही रो दी गई थी, जिसके कारण कोई बड़ा हादसा होने से टल गया।
इसके बाद सड़क का वीडियो शेयर करते हुए कांग्रेस गुजरात के विकास को लेकर हमला कर रही है। कांग्रेस ने अपने सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म से इस वीडियो को शेयर किया है। इसके साथ इसे गुजरात में 'विकास की बाढ़' बताया।
106 लोगों की हो चुकी है मौत
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में बारिश से जुड़े घटनाओं के कारण अब तक 106 लोगों की मौत हो गई है। वहीं नवसारी, वलसाड और कच्छ के स्कूलों को भारी बारिश के कारण बंद कर दिया गया है।
वायरल हो रहा वीडियो
देखते ही देखते सड़क धंसने का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो गया है। लोग अगल-अलग कमेंट के साथ इस वीडियो को अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर कर रहे हैं। कई लोग इसे भ्रष्टाचार से जोड़ रहे हैं। एक ट्वीटर यूजर इसे शेयर करते हुए लिखते हैं जो लोग अहमदाबाद की सड़को पर चलें संभालकर चलें, यहां सड़को के बिच तालाब कभी भी बन सकता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा गुजरात को भ्रष्टाचार से बचा लीजिए भगवान।
Published on:
17 Jul 2022 04:59 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
