
Vice President of India धनखड़ करौली, भरतपुर व धौलपुर प्रवास पर
नई दिल्ली। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मंगलवार को एक दिवसीय राजस्थान प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान ने करौली, भरतपुर व धौलपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उनकी धर्मपत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ भी इस यात्रा में साथ रहेंगी।
उप राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार धनखड़ करौली पहुंच कर सबसे पहले श्री महावीरजी मंदिर में दर्शन करेंगे और इसके बाद गुड़ला गांव पहुंच कर कर्नल किरोड़ीसिंह बैंसला जयंती महोत्सव में भाग लेंगे।
वहां से रवाना होकर उप राष्ट्रपति भरतपुर पहुंचेंगे और वहां लक्ष्मण मंदिर में दर्शन व पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद उनका भरतपुर बार एसोसिएशन के सदस्यों के साथ मुलाकात का कार्यक्रम है। धनखड़ भरतपुर में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के सरसों अनुसंधान निदेशालय का दौरा कर संस्थान के कृषि वैज्ञानिकों के साथ संवाद करेंगे। उनका सैनिक स्कूल के पूर्व छात्रों व सामुदायिक नेताओं से मुलाकात का कार्यक्रम भी है। बाद में उपराष्ट्रपति भरतपुर के यूआईटी सभागार में एमएसजे कॉलेज, आर.डी. गर्ल्स कॉलेज और अग्रसेन महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे।
धनखड़ बाद में धौलपुर पहुंचेंगे और वहां मचकुंड मंदिर में दर्शन व पूजा-अर्चना के बाद राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल कैसरबाग में छात्रों-शिक्षकों को संबोधित करेंगे। इसके बाद उनका धौलपुर बार एसोसिएशन के सदस्यों और सैनिक स्कूल के पूर्व सदस्यों के साथ संवाद का कार्यक्रम है।
Published on:
11 Sept 2023 07:18 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
