9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Vietnam Boat Accident: आज वतन लौटेंगे 15 भारतीयों के पार्थिव शरीर, विशेष विमान से लाए जा रहे शव

Indian tourists dead in Vietnam : वियतनाम की खूबसूरत लहरों के बीच पल भर में मातम पसर गया। फुकुओक द्वीप के पास एक दर्दनाक नाव हादसे में जान गंवाने वाले 15 भारतीय पर्यटकों के शव आज मुंबई पहुंच रहे हैं, जहां से उन्हें उनके पैतृक राज्यों में भेजा जाएगा। इस भयानक हादसे में किसने अपनों को खोया और कैसे एक सुखद सफर जिंदगी की आखिरी यात्रा में बदल गया।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Manoj Vashisth

Jul 13, 2026

Vietnam Boat Accident

Vietnam Boat Accident : वियतनाम में 15 भारतीय पर्यटकों की मौत, विशेष विमान से लाए जा रहे शव (फोटो सोर्स: ANI)

Vietnam Boat Tragedy: वियतनाम में 11 जुलाई को हुए दर्दनाक स्पीडबोट हादसे में जान गंवाने वाले 15 भारतीय नागरिकों के पार्थिव शव सोमवार को भारत लाए जाएंगे। वियतनाम स्थित भारतीय दूतावास ने इसकी जानकारी दी है। दूतावास ने कहा कि पार्थिव शव वियतनाम एयरलाइंस की फ्लाइट VN979 से हो ची मिन्ह सिटी से मुंबई भेजे जा रहे हैं।

भारतीय दूतावास ने कहा कि यह विमान स्थानीय समयानुसार शाम 6 बजे हो ची मिन्ह सिटी से रवाना होगा। भारतीय समयानुसार रात 9.35 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेगा। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए भारतीय दूतावास ने लिखा- सभी संबंधित राज्य सरकारों को इस संबंध में सूचित कर दिया गया है। साथ ही उनसे अनुरोध किया गया है कि वे मृतकों के परिजनों के साथ समन्वय कर पार्थिव शवों को उनके गृह राज्यों और अंतिम गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था करें।

दूतावास ने कहा कि हनोई स्थित भारतीय दूतावास और हो ची मिन्ह सिटी स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास शोकाकुल परिवारों के साथ खड़े हैं और किसी भी आवश्यक सहायता के लिए उपलब्ध हैं।

इस बीच, हादसे में बचाए गए आंध्र प्रदेश के कई भारतीय पर्यटक रविवार देर रात हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंच गए।

कैसे हुआ हादसा?

वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास शनिवार को एक स्पीडबोट हादसे का शिकार हो गई। हादसे के समय नाव में कुल 36 लोग सवार थे, जिनमें 32 भारतीय पर्यटक, तीन क्रू मेंबर और एक अटेंडेंट शामिल थे। यह नाव होन मे रुट न्गोआई (Hon May Rut Ngoai) द्वीप से एन थोई (An Thoi) पोर्ट की ओर जा रही थी। खराब मौसम और तेज हवाओं के कारण यह नाव पलट गई। भारतीय दूतावास द्वारा जारी सूची के अनुसार, मृतकों में तमिलनाडु के 10, आंध्र प्रदेश के 3 और केरल के 2 नागरिक शामिल हैं।

बताया गया कि ओशन पर्ल आइलैंड कंपनी द्वारा संचालित यह स्पीडबोट होन मे रुट द्वीप से एन थोई पोर्ट की ओर जा रही थी। यह मार्ग फु क्वोक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से करीब 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसी दौरान नाव समुद्र में पलट गई और यह बड़ा हादसा हो गया।