29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bihar: सीट बंटवारे के बाद उपेंद्र कुशवाहा से मिले विनोद तावड़े, बोले- भाजपा बिहार को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध

Lok Sabha Elections 2024: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने आरएलएम मुखिया उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात कर यह स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा बिहार में सीट बंटवारे के फॉर्मूले को पूरा करने को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Tiwari

•

Updated: 19 Mar 2024, 6:27 PM IST

 Vinod Tawde met Upendra Kushwaha after seat distribution in bihar said 1 Lok Sabha and 1 MLC seat will be given to rlm

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने आरएलएम मुखिया उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात कर यह स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा बिहार में सीट बंटवारे के फॉर्मूले को पूरा करने को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बिहार में आरएलएम को लोकसभा की एक सीट चुनाव लड़ने के लिए दी गई है और आने वाले दिनों में बिहार विधानपरिषद की भी एक सीट जो अब खाली हो गई है, उनकी पार्टी को दी जाएगी।

एक लोकसभा सीट के साथ-साथ एक विधान परिषद की सीट

उपेंद्र कुशवाहा के साथ मुलाकात की तस्वीर को शेयर करते हुए विनोद तावड़े ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "यह पहले से ही तय था कि एक लोकसभा सीट के साथ-साथ एक विधान परिषद की सीट, जो अब खाली है, आरएलएम को आवंटित की जाएगी। आज मैं राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा से मिला और इस प्रतिबद्धता पर कायम रहने का आश्वासन दिया।"

एनडीए की जीत सुनिश्चित करने की रणनीति पर चर्चा

भाजपा महासचिव द्वारा आश्वासन मिलने से प्रसन्न उपेंद्र कुशवाहा ने भी मुलाकात की तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा, "आज मेरे दिल्ली आवास पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और बिहार प्रभारी विनोद तावड़े से मुलाकात हुई। हमने बिहार की सभी 40 लोकसभा क्षेत्रों में एनडीए की जीत सुनिश्चित करने की रणनीति पर चर्चा की।"

सोमवार को हुआ था सीटों का बंटवारा

आपको बता दें कि बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच हुए सीट बंटवारे के फॉर्मूले के तहत विनोद तावड़े ने एक दिन पहले सोमवार को यह घोषणा की थी कि बिहार में भाजपा 17, जनता दल यूनाइटेड 16, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 5 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और आरएलएम राज्य में लोकसभा की एक-एक सीट पर चुनाव लड़ेगी।

ये भी पढ़ें: बीजेपी में शामिल हुए तरणजीत सिंह संधू, अमेरिका में रह चुके हैं भारत के राजदूत, नई सरकार में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी