13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Viral Video: मामूली टक्कर पर ऑडी सवार जर्नलिस्ट ने OLA ड्राइवर को उठाकर पटका, घटना का वीडियो वायरल

Viral Video: मुंबई के घाटकोपर इलाके में ऑडी कार से हुई मामूली टक्कर पर बहस के बाद लग्जरी कार मालिक ने ओला कैब ड्राइवर पर हमला कर दिया। इस घटना की वीडियो में CCTV में कैद हो गई।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Akash Sharma

Aug 31, 2024

Mumbai road rage shocking video: Audi owner lifts and slams Ola driver to ground over minor accident

Mumbai road rage shocking video: Audi owner lifts and slams Ola driver to ground over minor accident

Viral Video: मुंबई के घाटकोपर इलाके में ऑडी कार से हुई मामूली टक्कर पर बहस के बाद लग्जरी कार मालिक ने Ola कैब ड्राइवर पर हमला कर दिया। इस घटना की वीडियो में CCTV में कैद हो गई। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में व्यक्ति 24 वर्षीय कैब ड्राइवर कयामुद्दीन अंसारी को जमीन पर फेंकता हुआ दिखाई दे रहा है। ड्राइवर को सिर में चोट लगी और उसे अस्पताल ले जाया गया।

पत्रकार ऋषभ चक्रवर्ती ने ओला ड्राइवर पर किया हमला 

कैब ड्राइवर कयामुद्दीन अंसारी के मुताबिक वो एक पैसेंजर को नवी मुंबई के उल्वे की ओर ले जा रहा था। असल्फा मेट्रो स्टेशन के पास एक ऑडी ने उनकी कार को पीछे से टक्कर मार दी। जब अंसारी क्षति का निरीक्षण करने के लिए बाहर निकले, तो ऑडी में सवार दंपति, जिनकी पहचान ऋषभ चक्रवर्ती (35) के रूप में हुई, जो एक पत्रकार हैं, और उनकी पत्नी अंतरा घोष (27) ने कथित तौर पर उन्हें गाली देना शुरू कर दिया। ऋषभ ने कथित तौर पर कयामुद्दीन के वाहन से ओला कैब डिवाइस भी हटा दिया और गाड़ी चलाने लगे। इसके बाद कैब ड्राइवर ने ऑडी का पीछा किया और घाटकोपर में एक मॉल की बिल्डिंग के गेट पर उसकी कैब ऑडी से टकरा गई। इसके बाद वीडियो में देखा जा सकता है कि ऋषभ चक्रवर्ती को कैब ड्राइवर को थप्पड़ मारते, उसे उठाते और सिर के बल जमीन पर पटक देते हैं।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

सिर में चोट लगने के कारण कैब ड्राइवर को घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया और बाद में जेजे अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। हमला का वीडियो मॉल के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

दंपत्ति के खिलाफ केस दर्ज 

मुंबई पुलिस ने बताया कि कैब ड्राइवर की शिकायत के आधार पर चक्रवर्ती और घोष के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्हें अदालत में पेश होने के लिए नोटिस जारी किया गया है और पुलिस दोनों पक्षों के दावों की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: देश को आज मिलेंगी 3 नई वंदे भारत ट्रेन, PM Modi करेंगे उद्घाटन, जानिए रूट और टाइमिंग