13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साक्षी मलिक के समर्थन में आए गूंगा पहलवान, लौटाएंगे अपना पद्मश्री

साक्षी मालिक के समर्थन में वीरेंद्र सिंह ने भी अपना पद्मश्री पुरस्कार लौटाने का ऐलान किया है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर उन्होंने इस बात की घोषणा की।

less than 1 minute read
Google source verification
virendra_singh_wrestlers.jpg

भारतीय कुश्ती महासंघ के नए अध्यक्ष संजय सिंह के खिलाफ पहलवानों ने फिर से मोर्चा खोल दिया है। पहलवानों का कहना है कि नए अध्यक्ष संजय सिंह को पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के करीबी हैं। ऐसे में अभी भी पूर्व अध्यक्ष का दबदबा जारी रहेगा। पहलवान बजरंग पुनिया द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना पद्मश्री पुरस्कार लौटाने के एक दिन बाद अब 2005 ग्रीष्मकालीन डिफ्लंपिक्स के स्वर्ण पदक विजेता वीरेंद्र सिंह यादव ने भी अपना पद्मश्री अवार्ड लौटाने की घोषणा की है।

2021 में मिला था पुरस्कार

वीरेंद्र सिंह यादव, जिन्हें गूंगा पहलवान के नाम से भी फेमस हैं उन्हें 2021 में पद्म श्री पुरस्कार मिला था। इससे पहले, उन्हें 2015 में प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। बता दें कि शुक्रवार को बजरंग पुनिया ने विरोध जताते हुए अपना पद्मश्री पुरस्कार प्रधानमंत्री आवास के पास फुटपाथ पर रख दिया और वहां से चले गए। जाते वक्त बजरंग पुनिया ने दिल्ली पुलिस से कहा, ''मैं पद्मश्री पुरस्कार उस व्यक्ति को दूंगा जो इसे पीएम मोदी तक लेकर जाएगा।''

एक्स पर किया ऐलान

एक्स पर अपना पद्मश्री लौटाने के फैसले की घोषणा करते हुए, वीरेंद्र ने सचिन तेंदुलकर और नीरज चोपड़ा से खिलाड़ियों और डब्ल्यूएफआई के बीच चल रहे विवाद पर अपना निर्णय देने के लिए भी सवाल किया। वीरेंद्र ने एक्स पर लिखा, "मैं अपनी बहन और देश की बेटी के लिए पद्मश्री सम्मान भी लौटाऊंगा, माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्रमोदी सर। मुझे आपकी बेटी और मेरी बहन साक्षी मलिक पर गर्व है। लेकिन क्यों...? लेकिन मैं देश के शीर्ष खिलाड़ियों से भी अनुरोध करूंगा कि वे भी अपना निर्णय दें।"