गृह मंत्री ने कहा कि कुछ लोग अनुच्छेद 370 हटाने का हिसाब मांगते हैं, लेकिन "हिसाब तो उन्हें दिया जाता है जिनकी नजरें साफ हों। जो काला चश्मा पहनकर बैठे हैं, उन्हें विकास नहीं दिख सकता।" उन्होंने बताया कि मोदी सरकार ने 80,000 करोड़ रुपये की 63 परियोजनाएं शुरू कीं, जिनमें से 53 पूरी हो चुकी हैं और 51,000 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।