Weather Update: मौसम विभाग ने 20 सितंबर को सौराष्ट्र और कच्छ समेत देश के कई इलाकों में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है।
weather updateदेश के कई इलाकों में सक्रिय मानसून की वजह से जोरदार बारिश हो रही है। वहीं कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। भारतीय मौसम विभाग ने अपना ताजा अपडेट जारी किया है। जिसमें बुधवार को गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
हिमाचल में बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश होने जनजीवन काफी प्रभावित हो रहा है। प्रदेश की ऊपरी चोटियों पर बर्फबारी के दौर के बीच धर्मशाला में धौलाधार की पहाड़ियों पर सीजन का पहला हिमपात हुआ है। खराब मौसम के चलते पांच घंटों के लिए मणिमहेश यात्रा रोकनी पड़ी। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी ऐसा ही मौसम रहने वाला है।
यह भी पढ़ें: कनाडा ही नया पाकिस्तान ! 9 अलगाववादी संगठनों को दे रखी है पनाह