23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Report: ठंड ने कंपाए हाड़, कोहरे की चादर से ढंका पूरा उत्तर भारत, विजिबिलिटी ‘जीरो’

उत्तर भारत में ठंड ने मचाया कोहराम दिल्ली के कई इलाकों में विजिबिलिटी 'जीरो'

2 min read
Google source verification
weather_report_dense_fog_covered_delhi_ncr_brings_zero_visibility.jpg

नई दिल्ली: पूरे देश में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। वहीं उत्तर भारत में ठंड ने तो आतंक मचा रखा है। खास कर उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में पारा न्यूनतम की ओर बढ़ रहा है। राजधानी दिल्ली (Delhi Weather Report) में ठंड पूराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। एक रिपोर्ट में दिसंबर के महीने को 118 साल में सबसे सर्द महीना घोषित किया जा चुका है।

केंद्रीय कर्मचारियों को नए साल की सौगात दे सकती है मोदी सरकार, ₹10 हजार तक बढ़ेगी सैलरी

राजधानी में तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। इसके साथ ही आज तो कोहरे ने भी सितम ढहा दिया है। आलम यह की इस कोहरे में पैदल चलना भी लोगों के लिए मुश्किल हो गया है। लो बिजिबिलिटी का असर ट्रेनों की आवाजाही और हवाई सेवाओं पर भी पड़ा है। नॉर्दन रेलवे रीजन में लो विजिबलिटी की वजह से 30 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

देर रात से ही दिल्ली घने कोहरे की चादर में लिपटी नजर आई। कोहरे के साथ चल रही ठंडी हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई। वहीं रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। उत्तर भारत में ठिठुरती ठंड से राहत न मिलती देख, प्रशासन ने सभी स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, 30 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच बारिश हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है।

मौसमः कड़ाके की ठंड से कांप रहा उत्तर भारत, सोमवार से मिल सकती है थोड़ी राहत

वहीं उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों की बात करें तो वहां तापमान -5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। खासकर उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। ठंड़ बढ़ने की वजह से स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील भी कर दी है। हालांकि बर्फबारी का लुत्फ लेने के लिए कई राज्यों से सैलानी भी यहां पहुंच रहे हैं।