17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Alert : मंगलवार को इन राज्यों में भारी बारिश के आसार, जानिए IMD की भविष्यवाणी

IMD Alert: मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटे देश के 4 चार राज्यों भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

less than 1 minute read
Google source verification
Weather Alert : मंगलवार को इन राज्यों में भारी बारिश के आसार, जानिए IMD की भविष्यवाणी

Weather Alert : मंगलवार को इन राज्यों में भारी बारिश के आसार, जानिए IMD की भविष्यवाणी

IMD Alert: देशभर के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। कई राज्यों में उमस भरी गर्मी के कारण लोग काफी परेशान है, तो कई जगहों पर लोकल सिस्टम के एक्टिव रहने से हल्की से मध्यम बारिश भी हो रही है। कई राज्यों में चक्रीय चक्रवाती घेरा, पश्चिमी विक्षोभ और मानसून ट्रफ के प्रभावी होने के चलते झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान विभाग ने नार्थईस्ट में अगले 4 दिनों के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में गरज और बिजली के साथ-साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।


इन 4 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटे अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, असम और मेघालय में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान लगाया है। वही ओडिशा, तेलंगाना, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, लक्ष्यद्वीप में भी मंगलवार को हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई है, वही पंजाब, हरियाणा, बिहार, झारखंड, गुजरात और यूपी में भी एक-दो स्थान पर मध्यम से भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है।

बिहार में ऑरेंज अलर्ट

IMD के मुताबिक, बिहार में कल बारिश होने के आसार हैं। प्रदेश के कटिहार, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, मधेपुरा, पूर्णिया, सुपौल, वैशाली, अररिया और किशनगंज जिले में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन और वज्रपात की सभावना जताई गई है।

पूर्वोत्तर भारत का मौमस

मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में हल्की/मध्यम व्यापक से व्यापक वर्षा/आंधी और बिजली गिरने के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आंधी और बिजली गिरने के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।