
राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश सहित उत्तर पश्चिम और उत्तर क्षेत्र के लोग जहां लू की तपिश झेल रहे हैं वहीं बेंगलुरु में मौसम बेईमान हो गया है। यहां मौसम विभाग ने भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले सात दिनों तक यहां झमाझम बारिश होने की संभावना है। आज से यहां लगातार बारिश होने के आसार हैं।
भारतीय मौसम वैज्ञानिकों ने बताया है कि 16 से 21 मई तक आसमान में काले बादल छाए रहेंगे। येलो अलर्ट किसी प्रकार की चेतावनी नहीं है लेकिन इस दौरान तैयार जरूर रहना चाहिए। बारिश से कोई नुकसान न होने पाए। इसका पुख्ता प्रबंध पहले से ही कर लें। सतर्क रहें और सुरक्षित रहें।
पारा गिरेगा, चलेंगे ठंडी हवाएं
बारिश और बादलवाई के कारण बेंगलुरु के तापमान में गिरावट आएगी। इसके कारण मौसम सुहाना हो जाएगा। अगले सात दिनों में चार से पांच डिग्री तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इसके कारण रात में सर्दी का एहसास होगा और दिन के समय में भी मौसम कूल बना रहेगा।
Published on:
16 May 2024 11:16 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
