15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Forecast: कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी और हिमस्खलन, ओडिशा में लू, जानें मौसम अपडेट

Rain Alert: भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में बताया कि जम्मू-कश्मीर के ऊपर से लगातार आ रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हवाएं सक्रिय हुई हैं। इस वजह से अगले दो दिनों के दौरान देश के कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है।

2 min read
Google source verification
rain_heatave.jpg

Weather Change Due to Western Disturbance: पश्चिमी विक्षोभ के कारण भारत के विभिन्न हिस्से में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। किसी राज्य में बारिश तो कहीं बर्फबारी हो रही है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक सप्ताह तक दिल्ली, हरियाणा और पंजाब सहित उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर देखने को मिल सकता है। आईएमडी ने बताया कि 26 फरवरी यानी सोमवार के बाद दिल्ली में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का ज्यादा असर हरियाणा और पंजाब में ज्यादा दिखाई दे सकता है। इसकी कारण दिन के तापमान में तेजी से बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

अगले दो दिनों तक अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। वहीं पहाड़ी राज्य जम्मू-कश्मीर के लिए आए अपडेट में बताया गया कि आठ जिलों के लिए हिमस्खलन की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक बांदीपोरा, कुपवाड़ा, बारामूला, डोडा, रामबन, पुंछ, किश्तवाड़ और गांदरबल में मध्यम से तीव्र स्तर के खतरे वाला हिमस्खलन आ सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को शनिवार को प्रभावित कर सकता है जिस वजह से यहां 24 फरवरी और 25 फरवरी को हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा सोमवार को हिमाचल, उत्तराखंड और पंजाब में भी कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं नगालैंड और असम में आज शुक्रवार को अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है।

कई राज्यों में अगले दो-तीन बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं ओडिशा में गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। राज्य में लगभग सभी स्थानों पर दिन में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया जा रहा है। इसके मद्देनजर स्टेट स्पेशल रिलीफ कमीशन ने तापमान बढ़ने और लू से निपटने के लिए अलर्ट जारी किया है जिसमें जिला कलेक्टरों को तैयार रहने और समय रहते जरुरी कदम उठाने का निर्देश दिया गया है।